मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी अभिजीत कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के कटिहार में ट्यूशन के बहाने शिक्षक ने किशोरी का महीनों तक यौन शोषण किया। पुलिस ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है।
कटिहार सदर एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि सहायक थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक शिक्षक ट्यूशन के बहाने किशोरी का यौन शोषण कर रहा है। एसएचओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी स्थानीय निजी न्यूज चैनल का भी कर्मी है।
कटिहार सदर एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सहायक थाने में पॉस्को एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की है और तफ्तीश की जा रही हैं।