फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: तीन दिन से लापता महिला का शव घर के ऊपरी तल्ले से बरामद, मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 30 Sep 2025 12:25 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

कैमूर जिले के महानियां में तीन दिन से लापता महिला चांदनी देवी का शव उसी के घर के ऊपरी तल्ले से बोरे में बरामद किया गया। मृतका प्रजापति मिश्रा की पत्नी थीं और कुदरा थाना क्षेत्र की निवासी थीं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड स्थित महानियां में मंगलवार को तीन दिन से लापता महिला का शव उसी के घर के ऊपरी तल्ले से बोरे में रखा हुआ बरामद किया गया। मृतक महिला प्रजापति मिश्रा की लगभग 32 वर्षीय पत्नी चांदनी देवी बताई जा रही हैं। मृतका की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के जस्ता गांध निवासी के रूप में हुई है। वह बरेज गांव के समीप एनएच 19 के किनारे अपने निजी मकान में रहती थीं।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर डीएसपी प्रदीप कुमार और मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, परिजनों ने शनिवार से ही महिला के गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी। सोमवार को घर की सफाई के दौरान मृतक की सास ने ऊपरी तल्ले पर दुर्गंध के साथ एक बोरे में खून देखा। बोरा खोलने पर उन्हें बहू का शव पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे और फिर मोहनिया थाना को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

घटना के दौरान मृतका के पति प्रजापति मिश्रा ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि जब उन्होंने शनिवार को महिला के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, तब पुलिस ने चार बार आवेदन बदलवाया और कहा कि “आपकी पत्नी कहीं चली गई होगी।” उन्होंने बताया कि आवेदन में मोबाइल नंबर भी दिया गया था, यदि उसकी जांच की गई होती तो अपराधी पकड़ा जा सकता था।
विज्ञापन


पढे़ं: खुले देवी मां दुर्गा पट, पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; रोशनी से सराबोर हुआ मुजफ्फरपुर

पति ने बताया कि वह और परिवार के सदस्य नवरात्र के पूजा के लिए आठ दिन के लिए चैनपुर गए हुए थे, जबकि पत्नी घर पर अकेली थी। शनिवार को पत्नी ने फोन करके कहा कि घर की लाइट खराब है और इसे ठीक करवा दें, इसके बाद फोन कट गया। जब दोबारा फोन किया तो पत्नी ने फोन नहीं उठाया। बगल की महिला को घर जाकर देखने के लिए कहा गया, वहां घर का सामान बिखरा हुआ था और पानी नहीं था। इसके बाद परिवार वाले घर पहुंचे और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वे गलत हैं। आवेदन मिलने के बाद 28 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी और केस के आईओ घटनास्थल पर जांच करने भी गए थे। मुलाकात न हो पाने के कारण की व्यस्तता को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। एफएसएल की टीम मौके पर जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला का शव उसके घर के ऊपरी तल्ले से मिला है और बोरे में रखा गया था। मामले की जांच चल रही है और जल्द ही यह पता लगाया जाएगा कि घटना में कौन-कौन लोग शामिल हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें