फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कैमूर में दुर्गा पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और नियमों पर हुई चर्चा

Sat, 20 Sep 2025 02:30 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

कैमूर के दुर्गावती थाना परिसर में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष गिरीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुरक्षा उपायों, लाइसेंस की अनिवार्यता, डीजे पर रोक, लाउडस्पीकर के नियम, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरे जैसी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा की सुरक्षा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्गावती थाना परिसर में शनिवार दोपहर आगामी दुर्गा पूजा को लेकर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सीआई विनोद कुमार, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और पूजा समिति के सदस्य भी शामिल हुए। बैठक में थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है और जिनके पास लाइसेंस नहीं है, उन्हें तत्काल थाने में आवेदन देना होगा। जो लोग बिना लाइसेंस पूजा आयोजन करेंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या की सूचना स्थानीय पुलिस को देने का आग्रह किया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सभी पूजा पंडालों में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। क्षेत्र में डायल 112 की टीम लगातार भ्रमण करेगी। पूजा पंडालों में डीजे बजाने पर रोक रहेगी और हार्ट मरीजों के खतरे को देखते हुए केवल लाउडस्पीकर का उपयोग किया जाएगा। रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में लाउडस्पीकर भी नहीं बजाने की हिदायत दी गई।

पढ़ें: नवरात्रि पर बिहार से गुजरने वाली 5 जोड़ी ट्रेनों का मैहर में ठहराव, श्रद्धालुओं को होगी बड़ी सहूलियत
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, पूजा पंडालों में बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा। बैठक में प्रखंड प्रमुख श्याम कुमार साह, छांव पंचायत के मुखिया गजानंद यादव, धड़हर पंचायत के मुखिया प्यारे लाल पासवान, सरपंच धर्मेंद्र कुमार कनौडिया, सरपंच राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सरपंच मुन्ना ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यम सिंह और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह बैठक क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सुरक्षित दुर्गा पूजा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें