फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JDU Party: पटना में जदयू की विधायक दल की बैठक, नीतीश कुमार बोले- आपलोग चिंता मत कीजिए; पढ़िए पूरी खबर

Mon, 20 Apr 2026 01:57 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

2025 के विधानसभा चुनाव में 84 सीटें लाने वाले जनता दल यूनाईटेड ने नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना था। 14 अप्रैल को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद इस्तीफा दे दिया। 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन हुआ तो जदयू से दो डिप्टी सीएम बनाए गए। उस वक्त जदयू के विधायक दल के नेता का चुनाव नहीं हुआ था। यह काम आज हो रहा है। आइये जानते हैं बैठक में क्या क्या हुआ?
विज्ञापन
नीतीश कुमार और निशांत कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज जनता दल यूनाइटेड के लिए खास दिन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने नेतृत्व में एक अणे मार्ग में मुख्यमंत्री आवास पर जनता दल यूनाईटेड के विधायक दल की बैठक हुई। नई सरकार बनने के पास पहली बार हुई इस बैठक में शामिल होने के लिए जदयू के सभी वरिष्ठ नेता, विधायक, विधान परिषद् सदस्य और पदाधिकारी पहुंचे। 82 मिनट तक चली इस बैठक में विधायक दल के नेता पर फैसला नहीं हो पाया। संभावना है कि विजय चौधरी को विधायक दल का नेता चुना जाए।

विज्ञापन


इधर, जदयू विधायकों को संबोधित रखते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोग चिंता मत कीजिए। सबकुछ ठीक है। अगले चुनाव की तैयारी हमलोगो को अभी से ही करनी है। 2025 के चुनाव से भी अधिक बेहतर प्रदर्शन करना है। मैं भले ही दिल्ली जा रहा हूं लेकिन आप सबके बीच अधिक रहूंगा। 

वहीं जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने निशांत कुमार को बड़ी जिम्मेदारी देने की मांग उठी। हालांकि निशांत इस बैठक में नहीं आए थे। जदयू नेताओं ने कहा कि निशांत जल्द ही बिहार भ्रमण पर निकलेंगे। वह जल्द ही बड़ी भूमिका में नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन


बैठक से पहले किसने क्या कहा?
इधर, बैठक से पहले जदयू के पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि यह बैठक दल को मजबूत करने और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा के लिए बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि सभी विधायकों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। जदयू नेता श्रवण कुमार ने जानकारी दी कि विधायक दल की बैठक सुबह 11 बजे निर्धारित की गई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों के चयन पर भी फैसला लिया जाएगा।



जदयू दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर
इधर, बैठक से पहले जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर ने सियासी पारा और चढ़ा दिया है। बैनर-पोस्टरों में “नेक्स्ट सीएम ऑफ बिहार” लिखा गया है। एक पोस्टर में लिखा है, “नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए”। जदयू नेताओं ने इन पोस्टरों के जरिए निशांत कुमार को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। 
Nari Shakti Vandan Act: पटना में NDA की महिला ब्रिगेड ने विपक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, सड़क पर कर रहीं प्रदर्शन
विज्ञापन


निशांत के लिए जदयू ने कहा लिखा?
जदयू ने सोशल मीडिया पर निशांत कुमार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि समाजवादी विचारक राम मनोहर लोहिया के समाजवाद से प्रेरित निशांत कुमार अपने सिद्धांतों को लेकर स्पष्ट रुख रखते हैं और क्राइम, करप्शन व कम्युनलिज्म के खिलाफ सख्त माने जाते हैं। फिलहाल, जदयू विधायक दल की इस बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसके फैसले बिहार की राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें