फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: जनकपुरधाम-अयोध्या कैंट नई एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी, सीएम ने जताया आभार

Wed, 18 Nov 2026 06:37 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

भारतीय रेलवे ने नेपाल के जनकपुरधाम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी है। ट्रेन संख्या 15595/15596 करीब 604 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। जनकपुरधाम से यह हर शनिवार और अयोध्या कैंट से सोमवार को रवाना होगी। इससे दोनों धार्मिक स्थलों के बीच यात्रियों और श्रद्धालुओं को सीधी रेल सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

18 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनकपुरधाम (नेपाल) से अयोध्या कैंट के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15595/15596 के परिचालन को स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। रेल मंत्रालय ने इस नई ट्रेन के परिचालन को मंजूरी दी है। यह पहल भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को और मजबूत करेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकपुरधाम और अयोध्या का भारत एवं नेपाल के करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत से गहरा संबंध है। जनकपुरधाम माता जानकी की जन्मस्थली है। अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मस्थली के रूप में विश्वभर में श्रद्धा का केंद्र है। इन दोनों महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के बीच रेल संपर्क स्थापित होने से श्रद्धालुओं एवं आम यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगा। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। दोनों देशों के नागरिकों के बीच संपर्क और संवाद के नए अवसर भी सृजित होंगे।

धार्मिक आस्था का केंद्र
जनकपुरधाम और अयोध्या दोनों ही भगवान श्रीराम एवं माता जानकी की आस्था से जुड़े महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल हैं। इन दोनों के बीच रेल संपर्क स्थापित होने से श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। जनकपुरधाम माता जानकी की जन्मस्थली है। अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मस्थली के रूप में विश्वभर में श्रद्धा का केंद्र है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार: अशोक चौधरी के खिलाफ राजद ने खोला मोर्चा, मनोज झा बोले- मंत्री पद से फौरन हटाना चाहिए; जानिए पूरा मामला
विज्ञापन


रेल कनेक्टिविटी का विस्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेल अवसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। केंद्र सरकार बिहार की रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। आम लोगों को आधुनिक एवं सुविधाजनक रेल सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह निर्णय दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें