फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: रेलवे ने बिहार के लोगों को दिया होली का तोहफा, चलाईं 26 स्पेशल ट्रेनें

Mon, 08 Mar 2021 05:12 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। अब रेलवे ने बिहार के लोगों को होली का तोहफा दिया है। दरअसल, रेलवे ने बिहार में 26 पैसेंजर ट्रेनों की शुरुआत कर दी है, जो आज से चलनी शुरू हो गई हैं। ये ट्रेनें पटना, समस्तीपुर, राजगीर, फतुहा, दानापुर और बक्सर समेत कई शहरों के बीच चलेंगी। इस बारे में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने खुद ट्वीट करके जानकारी दी। 

विज्ञापन

रेल मंत्री ने दी यह जानकारी

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्वीट में लिखा कि यात्रियों की सुविधाओं में और अधिक वृद्धि करते हुए भारतीय रेलवे द्वारा बिहार में अनेक स्थानों से मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का संचालन आरंभ किया जा रहा है। इनमें आरा के लिए 2 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं। वहीं, पूर्व मध्य रेलवे ने जानकारी दी कि आठ मार्च से अगली सूचना तक ये 13 जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगी। बता दें कि पटना जंक्शन से जसीडीह, बरौनी, इसलामपुर और गया के बीच एक-एक जोड़ी ट्रेन चलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए आठ मार्च से अगली सूचना तक 13 जोड़ी यानी 26 मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रेल मंत्री ने उम्मीद जताई कि इन ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक परिवहन की सुविधा मिलेगी।

कोरोना गाइडलाइंस का करना होगा पालन

बता दें कि इन ट्रेनों में सफर करने के लिए यात्रियों को कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन भी करना होगा। इसके तहत यात्रियों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाना होगा। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन भी करना होगा। गौरतलब है कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं करने वालों से रेलवे जुर्माना भी वसूल रहा है।
विज्ञापन

ये हैं 26 स्पेशल ट्रेनें 

  • 03203/03204 पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 
  • 03207/03208 बक्सर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-बक्सर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 
  • 03223/03224 फतुहा-राजगीर-फतुहा मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 
  • 03231/03232 दानापुर-राजगीर-दानापुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 
  • 03263/03264 पटना-गया-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 
  • 03265/03266 पटना-जसीडीह-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 
  • 03269/03270 पटना-गया-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 
  • 03275/03276 पटना-गया-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 
  • 03283/03284 पटना-बरौनी-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 
  • 03271/03272 पटना-इस्लामपुर-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 
  • 05243/05244 समस्तीपुर-सहरसा-समस्तीपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 
  • 05245/05246 सोनपुर-छपरा-सोनपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 
  • 03277/03278 दानापुर-रघुनाथपुर-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें