फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Expose Pak: आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सिंगापुर का समर्थन, संजय झा के नेतृत्व में उच्चस्तरीय वार्ताएं

Tue, 27 May 2025 05:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

India Expose Pak: संजय कुमार झा ने बताया कि सिंगापुर की सरकार और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति का समर्थन किया और आतंक के विरुद्ध लड़ाई में सहयोग को और गहरा करने की प्रतिबद्धता जताई। प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर द्वारा दर्शाए गए समर्थन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
सिंगापुर में प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में भारतीय सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर दौरे के दौरान वहां की विदेश एवं गृह मामलों की सीनियर मंत्री सिम ऐन से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भारत में हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले, उसके बाद चलाए गए "ऑपरेशन सिंदूर", तथा देश की आतंकवाद के खिलाफ "न्यू नॉर्मल" नीति की विस्तार से जानकारी दी।

प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर के अन्य मंत्रियों, सांसदों, शिक्षाविदों, व्यापारिक प्रतिनिधियों, भारतीय समुदाय और मीडिया से भी व्यापक संवाद किया। इन बैठकों में भारत ने स्पष्ट किया कि वह अब आतंकवादी घटनाओं को राष्ट्रविरोधी युद्ध के रूप में देखता है और उसी अनुरूप कठोर प्रतिक्रिया देता है।

विज्ञापन


पढ़ें: संजय झा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण कोरिया में पाकिस्तान को किया बेनकाब; जानें    

बैठकों के बाद संजय कुमार झा ने बताया कि सिंगापुर की सरकार और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति का समर्थन किया और आतंक के विरुद्ध लड़ाई में सहयोग को और गहरा करने की प्रतिबद्धता जताई। प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर द्वारा दर्शाए गए समर्थन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरे को भारत और सिंगापुर के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, विशेषकर वैश्विक आतंकवाद के विरुद्ध साझा प्रयासों की दृष्टि से।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें