परेड की सलामी लेते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
अब 10 मिनट में मौके पर पहुंच रही बिहार पुलिस
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पुलिस के मौके पर पहुंचने की समय-सीमा 15 मिनट थी, लेकिन अब बिहार पुलिस आम लोगों की कॉल पर 10 मिनट के भीतर घटनास्थल तक पहुंचने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सुरक्षित बिहार के साथ-साथ समृद्ध बिहार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
महिला सुरक्षा पर सरकार का फोकस
महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सुरक्षित सफर सुविधा योजना’ शुरू करने वाला बिहार देश का तीसरा राज्य बन गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग केंद्रों का गठन किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अब तक 855 महिला थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार जरूरी कदम उठा रही है।
सुरक्षित और समृद्ध बिहार बनाने का संकल्प
गांधी मैदान से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में प्रशासनिक जवाबदेही से लेकर ग्रामीण विकास, आपातकालीन सेवाओं और महिला सुरक्षा तक सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार को सुरक्षित, समृद्ध और विकसित राज्य बनाने का है।
झांकियों में अग्निशमन सेवा अव्वल
- फोटो : अमर उजाला
पहले स्थान पर किस विभाग की झांकी आई?
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की झांकी प्रस्तुति में 13 विभागों की ओर से झांकियां प्रस्तुत की गई। इसमें प्रथम स्थान पर बिहार अग्निशमन सेवा, द्वितीय स्थान पर समाज कल्याण विभाग, बिहार और तृतीय स्थान पर कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार की झांकी रही।