फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूजा कर रहे स्वर्ण व्यवसायी पर आरोपियों ने चला दी गोली; पिता पुत्र गंभीर घायल; चार खोखे बरामद

Tue, 21 Oct 2025 12:35 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

दीपावली पर लक्ष्मी पूजा कर रहे स्वर्ण व्यवसायी अशोक सोनी और उनके पुत्र राजवीर सोनी को अपराधियों ने गोली मार दी। पिता-पुत्र की हालत गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस ने चार खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में घायलों का इलाज जारी। पास खड़े परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम सासाराम के फजलगंज स्थित दुर्गा कुंड के पास मंगलवार तड़के करीब तीन बजे, दीपावली पर लक्ष्मी पूजा कर रहे स्वर्ण व्यवसायी पर अपराधियों ने गोली चला दी। इस घटना में व्यवसायी और उनके पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज जारी है। घायल अशोक सोनी सासाराम नगर थाना क्षेत्र के मुबारकगंज मोहल्ले के निवासी हैं और फजलगंज में ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं।

लूट की नीयत से हमला

विज्ञापन

स्वर्ण व्यवसायी की पुत्री सौम्या सोनी ने बताया कि करीब तीन बजे पूरा परिवार दुकान में लक्ष्मी पूजा कर रहा था। तभी तीन हथियारबंद अपराधी दुकान में घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पिता ने विरोध किया, तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और गले की चेन छीनकर फरार हो गए। सौम्या के अनुसार, उनके पिता को सीने में और 12 वर्षीय भाई राजवीर सोनी को पैर में गोली लगी है।

ये भी पढ़ें- Bihar: बिना सीट बांटे ही बिहार चुनाव में उतरा महागठबंधन, 243 सीटों पर 254 प्रत्याशी उतारे; 11 पर फ्रेंडली फाइट
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता-पुत्र का इलाज और जांच
सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि फजलगंज में सुबह करीब तीन बजे एक ज्वेलर्स दुकान में पूजा कर रहे दो लोगों को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। घटना स्थल से पुलिस ने चार खोखे बरामद किए हैं और पूरे मामले की जांच जारी है। डीएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें