फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेटा ही बना दानव! जमीन विवाद में की पिता की ईंट-पत्थर से कुचकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 14 Mar 2026 10:07 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर बेटे ने अपने 80 वर्षीय पिता को ईंट और पत्थरों से पीटकर घायल कर दिया। पिता को अस्पताल ले जाने के बावजूद उनकी मौत हो गई। आरोपी पुत्र रमेश कुमार घटना के बाद भाग गया था, लेकिन पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से उसे मात्र 6 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के शरीफगंज में शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जमीन विवाद के कारण एक पुत्र ने अपने 80 वर्षीय पिता को ईंट और पत्थरों से बुरी तरह पीट दिया। घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने 6 घंटे में किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही मालसलामी थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और एफएसएल टीम तथा डॉग स्क्वाड की मदद से आरोपी पुत्र की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि डॉग स्क्वाड के कुत्ते शिंबा ने घटनास्थल से साक्ष्यों की सूंघ कर महज कुछ ही मिनटों में हत्यारे पुत्र रमेश कुमार के घर तक का पता लगाया।

पढ़ें: रात में घर से निकला युवक, सुबह खेत में मिला शव; पत्नी बोली- कर्ज मांगने वाला ही बना कातिल
विज्ञापन


पिता-पुत्र के बीच जमीन विवाद

पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक विजेंद्र सिंह ईंट भट्टे पर मुंशी का काम करते थे, जबकि बेटा रमेश कुमार दूसरी ईंट भट्टे पर मुंशी था। पिता और पुत्र के बीच जमीन को लेकर अक्सर झगड़े होते रहते थे। शनिवार की सुबह इसी विवाद का फायदा उठाकर रमेश ने अपने पिता को ईंट और पत्थरों से पीट दिया।

घटना स्थल और फरार होने का रास्ता

घटना स्थल से आरोपी का घर मात्र 30-40 मीटर की दूरी पर है। हत्या करने के बाद रमेश एक गली से भाग कर अपने घर पहुंचा। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि डॉग स्क्वाड ने उसी रास्ते का अनुसरण कर आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


मामले की जांच जारी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरा इलाके में इस दर्दनाक घटना से सन्नाटा छा गया है और लोगों में गहरी चिंता व्याप्त है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें