फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना में हाईवा ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, रेलिंग से टकराने के बाद लगी आग; बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

Sat, 14 Mar 2026 08:04 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के धनरूआ में तेज रफ्तार से आ रही एक हाईवे ने पुलिस के डायल 112 गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही डायल 112 की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार तीन पुलिस कर्मियों को हल्की चोट लगी।
विज्ञापन
पटना में हाईवे ने पुलिस गाड़ी में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। भखरी पुल के पास तेज रफ्तार बालू लदे हाईवा ट्रक ने डायल 112 की पुलिस गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

हादसे में गाड़ी में मौजूद एएसआई मोहम्मद असलम कुरैशी, चालक दिलीप कुमार और महिला आरक्षी मोनी कुमारी को हल्की चोटें आईं। टक्कर मारने के बाद भागने के दौरान हाईवा ट्रक भखरी पुल के पास रेलिंग से टकरा गया, जिससे उसमें आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना के संबंध में एएसआई मोहम्मद असलम कुरैशी ने बताया कि शनिवार सुबह वे डायल 112 की गाड़ी से चालक दिलीप कुमार और महिला आरक्षी मोनी कुमारी के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि भखरी गांव में एक बारात के दौरान कुछ लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना हुई है। सूचना मिलने पर वे मौके पर जा रहे थे।

विज्ञापन


पढ़ें: छपरा में तेज रफ्तार का कहर: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

जैसे ही उनकी गाड़ी भखरी पुल के पास पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे बालू लदे हाईवा ट्रक ने डायल 112 की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सभी पुलिसकर्मी गाड़ी से बाहर निकल गए। उन्होंने देखा कि पुलिस की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

पुलिसकर्मियों ने हाईवा ट्रक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन भागने के दौरान ट्रक रेलिंग से टकरा गया और उसमें आग लग गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने ट्रक में सवार खलासी पंकज कुमार को खदेड़कर पकड़ लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना धनरूआ थाना प्रभारी और पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग बुझाई गई। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। महिला आरक्षी मोनी कुमारी ने बताया कि यदि उस समय डायल 112 की गाड़ी सड़क के बीच में होती तो हाईवा ट्रक सीधे पुलिस वाहन को कुचल देता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें