फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar news: पत्नी की हत्या मामले में पति को आजीवन कारावास, 4 वर्ष पूर्व गोली मारकर हुई थी हत्या

Thu, 22 Jan 2026 10:49 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar news: रोहतास जिले में लगभग चार साल पहले पत्नी की हत्या करने वाले पति को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी पति पर 10,000 रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।
 
विज्ञापन
जिला व्यवहार न्यायालय सासाराम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर नरेश गांव में बीते लगभग चार वर्ष पूर्व हुई हत्या मामले में गुरुवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए जिला व्यवहार न्यायालय सासाराम ने एक अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अभियुक्त को हत्या के साथ-साथ अन्य धाराओं में भी सजा सुनाई गई है और सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
विज्ञापन


पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि 5 मार्च 2022 को रामपुर नरेश गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल पांच गवाहों की गवाही कराई गई और फिर कोर्ट ने पति को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा कोर्ट ने दोषी पति को अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाते हुए दस हजार रुपए का अर्थ दंड भी लगाया है।

ये भी पढ़ें: कोसी तटबंध पर शिक्षक की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 4 वर्ष बाद आया फैसला
मामले में अपर लोक अभियोजक लक्ष्मण राय ने बताया कि रामपुर नरेश गांव में एक पति द्वारा अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में एडीजे 14 प्रहलाद कुमार की अदालत ने पति को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस केस में मृतका के भाई भरत चौधरी सूचक थे और ट्रायल के दौरान कुल पांच गवाहों की गवाही कराई गई थी। उन्होंने बताया कि पति को पत्नी की हत्या के साथ-साथ अन्य धाराओं में भी सजा हुई है और सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें