फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शादी के एक साल बाद विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 10 Apr 2026 04:57 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar: रोहतास के तुंबा गांव में शादी के एक साल बाद 20 वर्षीय अमरेसा कुमारी की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में शोकाकुल परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले से शुक्रवार को एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना रोहतास थाना क्षेत्र के तुंबा गांव की बताई जा रही है। मृत महिला की पहचान 20 वर्षीय अमरेसा कुमारी के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी
मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि अमरेसा की शादी करीब एक वर्ष पहले इंद्रजीत कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था, जिसकी शिकायत अमरेसा फोन पर अपने परिजनों से करती रहती थी।

पति पर हत्या का आरोप
परिजनों ने बताया कि उन्हें पहले से ही किसी अनहोनी की आशंका थी। उनका आरोप है कि पति और ससुराल के अन्य लोग अमरेसा के साथ मारपीट करते थे। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। परिजनों का कहना है कि घरेलू विवाद के दौरान पति इंद्रजीत ने ही अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शादी के महज चार महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत; ससुराल में फंदे से लटका मिला शव, हिरासत में पति

पति गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें