पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल और कालाबाजारी रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में गैस एजेंसी के अधिकारी और बाढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कई होटलों और रेस्टोरेंट में छापेमारी की।
पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल और कालाबाजारी रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में गैस एजेंसी के अधिकारी और बाढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कई होटलों और रेस्टोरेंट में छापेमारी की। इस दौरान तीन घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए और संबंधित प्रतिष्ठानों को सख्त चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
गुप्त सूचना पर कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, गैस एजेंसी के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ होटल और रेस्टोरेंट में घरेलू उपयोग के लिए मिलने वाले एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक कार्यों में इस्तेमाल किया जा रहा है। यह भी आशंका जताई गई थी कि घरेलू गैस की सप्लाई सीधे होटल संचालकों को की जा रही है, जो नियमों का उल्लंघन है। सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस ने तुरंत छापेमारी टीम का गठन किया। इसके बाद गैस एजेंसी के अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने हॉस्पिटल चौक के पास स्थित दो रेस्टोरेंट और भुवनेश्वरी चौक के पास एक रेस्टोरेंट में छापेमारी की।
सिलेंडर जब्त और चेतावनी
छापेमारी के दौरान भुवनेश्वरी चौक स्थित रेस्टोरेंट से तीन घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जांच में पाया गया कि इन प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा था। अधिकारियों ने बताया कि होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए अलग से 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध है। ऐसे में घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन
भविष्य में कार्रवाई की चेतावनी
गैस एजेंसी के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए भविष्य में भी लगातार छापेमारी की जाएगी। इस मामले में बाढ़ अनुमंडल के एसडीओ ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।