फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भोजपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने यात्री बस को मारी टक्कर, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Thu, 11 Sep 2025 03:08 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

आरा जिले के आरा-जगदीशपुर रोड पर हाटपोखर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस के पलटने से बाल-बाल बचने के बावजूद दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
भोजपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। आरा-जगदीशपुर रोड पर हाटपोखर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क किनारे पलटते-पलटते बची, लेकिन उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं।

विज्ञापन

 

पढ़ें: प्रदेश के 22 जिलों से फैलेगी पपीता की मिठास! किसानों की आय बढ़ाने को नीतीश सरकार की नई पहल

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक तेज रफ्तार में था और ओवरटेक करने की कोशिश में बस से जा टकराया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें