फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भोजपुर में दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या; गांव में पसरा मातम

Fri, 07 Nov 2025 04:33 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar News: स्थानीय लोगों के अनुसार दंपति के बीच पिछले कुछ दिनों से घरेलू विवाद की चर्चाएं थीं, लेकिन इतनी बड़ी घटना हो जाएगी, इसका किसी को अंदाजा नहीं था।
 
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत फरहंगपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने भी पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस दोहरे मौत की घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर चांदी थानाध्यक्ष राकेश रौशन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। साथ ही एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने कमरे की स्थिति, हथियार, कपड़ों और अन्य सामग्री का सैंपल एकत्र कर वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की है।मृतकों की पहचान राजेश गुप्ता (आयु 34 वर्ष) पुत्र जितेंद्र साह तथा उसकी पत्नी सोनी देवी (आयु 29 वर्ष) के रूप में हुई है।

पढ़ें; बंपर वोटिंग, किसका खेल बनाएगी?: सभी 16 मंत्रियों की सीट पर 2020 से अधिक मतदान, हर पक्ष निकाल रहा अपने मायने
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार दंपति के बीच पिछले कुछ दिनों से घरेलू विवाद की चर्चाएं थीं, लेकिन इतनी बड़ी घटना हो जाएगी, इसका किसी को अंदाजा नहीं था। हालांकि घटना का वास्तविक कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह सामने आ सके। पोस्टमार्टम के लिए दोनों शवों को सदर अस्पताल भेज दिया गया है। गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें