फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के बाद कोरोना: दूसरी खुराक लेने के महीने भर बाद संक्रमित हुए 187 स्वास्थ्य कर्मी

Tue, 06 Apr 2021 07:54 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान के बीच बिहार की राजधानी पटना में एक चौंकाने वाली खबर आई है। जानकारी के अनुसार यहां वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके 187 स्वास्थ्य कर्मियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पटना के जिलाधिकारी डॉ.चंद्रशेखर ने कहा है कि ये मामले सामने आने के बाद टीका लगवाने वालों से सावधानी बरतने को कहा गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पटना के जिन 187 स्वास्थ्य कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उन्होंने टीकाकरण के पहले चरण में पहली खुराक ली थी और इसके करीब एक महीने बाद इन्हें टीके की दूसरी खुराक लगाई गई थी। नियमानुसार टीकाकरण करवाने के बाद भी इन स्वास्थ्यकर्मियों की कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ जाना, बेहद चिंता पैदा करे वाला विषय है।

बता दें कि पटना मेडिकल कॉलेज के साथ नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के तीन चिकित्सकों और दो नर्सों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले भी नालंदा मेडिकल कॉलेज के दो छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके अलावा जिला स्वास्त्य समिति की एक महिला कर्मचारी भी पॉजिटिव पाई गई है। महिला को आठ मार्च को टीके की दूसरी खुराक लगाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें