फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : राजधानी पटना के बड़े अस्पताल पर कार्रवाई, हर्निया बताकर बच्चेदानी निकालने की मिली थी शिकायत

Thu, 19 Mar 2026 09:18 AM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

 Bihar : बिहार के एक बड़े अस्पताल की करतूत सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने उस अस्पताल पर कार्रवाई करते हुए अस्पताल के आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का निबंधन रद्द कर दिया है। 
विज्ञापन
सदर अस्पताल गर्दनीबाग पटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी पटना के एक बड़े अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने अस्पताल के आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का निबंधन रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई महिलाओं को हर्निया बताकर बच्चेदानी निकालने की शिकायत पर की गई है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-LPG Crisis: बिहार पुलिस ने गड़बड़ी करने वाले 21 जमाखोरों को पकड़ा, किस जिले से सबसे ज्यादा सिलिंडर जब्त?

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि पटना के एवर्स अस्पताल के बारे में महिलाओं को हर्निया बताकर बच्चेदानी निकालने की शिकायत मिली थी। बताया गया कि अस्पताल ने जाली रिपोर्ट के आधार पर महिला की बच्चेदानी निकाल ली है। शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई सिविल सर्जन द्वारा प्रस्तुत विस्तृत जांच प्रतिवेदन के आधार पर की है। साथ ही अस्पताल के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: नीतीश ने सीएम पद पर खेल दिया दांव? पिछली बार नहीं मानी थी भाजपा ने बात; किस नाम को लेकर क्या चल रहा?

इस संबंध में सिविल सर्जन का कहना है कि इस बात की जानकारी मिलने के बाद विभाग ने इसकी जांच कराई, जिसमें कई तरह की गंभीर अनियमितताओं का भी खुलासा हुआ। जांच में यह भी बात सामने आई कि एवर्स अस्पताल ने आयुष्मान योजना का दुरुपयोग भी कर रहा था। अस्पताल ने महिला मरीज के इलाज के लिए हर्निया पैकेज के तहत बुकिंग की, जबकि वास्तव में अस्पताल ने गर्भाशय हटाने की सर्जरी कर दी।


                     

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें