फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने अपहरण उद्योग पर दिया बड़ा बयान, कहा- आईपीएस अधिकारी ने दी थी सलाह

Thu, 02 Apr 2026 11:01 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : पूर्व डीजीपी आज एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने पुराने जमाने के अपहरण उद्योग की शुरूआत कैसे हुई, इस बात को बताया। इसका ठीकरा उन्होंने पूर्व के एक आईपीएस अधिकारी पर फोड़ा। फिर इशारों में ही उनका नाम भी बताया। हां, सीएम की खूब प्रशंसा की।
विज्ञापन
पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने आज एक विवादित बयान दिया है। उनके इस बयान की अब खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपहरण उद्योग की शुरुआत किसी गैंग या अपराधी गिरोह ने नहीं, बल्कि एक आईपीएस अधिकारी की रणनीति से हुई थी।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: मौत से जंग लड़ रहे नेशनल खिलाड़ी से मिलने पहुंचीं मंत्री श्रेयसी सिंह, अपराधियों ने मारी थी गोली

 आईपीएस अधिकारी ने दी थी अपहरण करने की सलाह
पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने कहा कि यह घटना उस दौर की है जब पश्चिमी चंपारण के बेतिया और बगहा इलाकों में डकैती का आतंक हुआ करता था। उस समय क्षेत्र में कई बड़े डकैत गिरोह सक्रिय थे और लगातार हो रही घटनाओं के कारण पुलिस मुख्यालय पर दबाव बढ़ता जा रहा था। उन्होंने आगे कहा कि बेतिया के तत्कालीन एसपी पर डकैती रोकने का भारी दबाव था। जब वह इसे रोकने में सफल नहीं हुए, तबी उन्होंने अपराधियों के साथ एक तरह का समझौता कर लिया। गुप्तेश्वर पांडेय ने आरोप लगाते हुए कहा कि उस एसपी ने अपराधियों को समझाया कि डकैती एक बहुत बड़ा अपराध है और इससे पुलिस पर सीधा दबाव आता है। इसके बजाय आप अमीर लोगों का अपहरण करें और फिरौती लेकर उन्हें छोड़ दें। उन्होंने कहा कि इसी रणनीति के बाद बिहार में अपहरण की घटनाओं की शुरुआत हुई और धीरे-धीरे इसने पूरे राज्य में एक संगठित उद्योग का रूप ले लिया।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : मौलाना चतुर्वेदी की गिरफ्तारी पर भड़के अख्तरुल ईमान, UP STF की कार्रवाई को बताया अवैध
विज्ञापन


जानिए कौन था वह आईपीएस अधिकारी
पूर्व डीजीपी से पूछे जाने पर उन्होंने उस आईपीएस अधिकारी का नाम नहीं बताया, लेकिन इतना जरुर कहा कि वह आईपीएस अधिकारी आंध्र प्रदेश कैडर के थे, जो उस समय बिहार में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। दुबारा नाम पूछने पर उन्होंने कहा कि उस आईपीएस अधिकारी का नाम... यादव जैसा था। गुप्तेश्वर पांडेय ने आगे कहा कि यह बात बिहार के अपराध इतिहास का एक हिस्सा है, जिसकी पुष्टि पुराने पुलिस अधिकारी कर सकते हैं। उन्होंने दावा के साथ कहा कि वह इस बात को ऑन रिकॉर्ड कह रहे हैं और इसे व्यक्तिगत आरोप के बजाय एक ऐतिहासिक तथ्य के तौर पर देखा जाना चाहिए। हालांकि गुप्तेश्वर पाण्डेय ने कहा कि जिस समय की यह बात है उस समय वह खुद पुलिस सेवा में नहीं थे। उनका कहा कि उस समय के वरिष्ठ अधिकारियों से उनकी यह जानकारी पूर्व के आईपीएस अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खूब की प्रशंसा 
 गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार से अपहरण काल को खत्म करने का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया। उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार सत्ता में आए, तो उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया। सरकार की सख्ती और पुलिस सुधारों के कारण ही राज्य में अपहरण उद्योग पर लगाम लगाई जा सकी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में बहुत अच्छा काम किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें