फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में यहां पहली बार शुरू होगी पीएनजी: अगले हफ्ते से 498 घरों में मिलेगा कनेक्शन, एक हजार घरों का है लक्ष्य

Wed, 30 Sep 2026 07:47 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

बक्सर जिले में पहली बार अगले सप्ताह से पीएनजी सेवा शुरू होने जा रही है। पहले चरण में डुमरांव अनुमंडल के 498 घरों में लगाए गए मीटर चालू किए जाएंगे। अगले दो से तीन माह में करीब एक हजार घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
पीएनजी के संचालन और विस्तार को लेकर डीएम साहिला की अध्यक्षता में बैठक हुई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बक्सर जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन के संचालन और विस्तार को लेकर डीएम साहिला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में बैठक हुई। बैठक में जिले में पीएनजी सेवा शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि पीएनजी कनेक्शन के संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही सभी जरूरी अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) भी प्राप्त कर लिए गए हैं। जिले में पहली बार प्रथम चरण में डुमरांव अनुमंडल में अगले सप्ताह से पीएनजी कनेक्शन की आपूर्ति शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


498 घरों में लगाए जा चुके हैं पीएनजी मीटर
वर्तमान में डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के 498 घरों में पीएनजी मीटर लगाए जा चुके हैं। इन सभी कनेक्शनों को अगले सप्ताह से चालू किया जाएगा। आईओसीएल के प्रतिनिधियों ने बताया कि आगामी दो से तीन माह में जिले के करीब एक हजार घरों में पीएनजी कनेक्शन चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें-  बिहार न्यूज: नवविवाहिता की हत्या या हादसा? शव जलाने के आरोप में सास-ससुर गिरफ्तार, पति फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि डुमरांव में पीएनजी सेवा शुरू करने के बाद बक्सर अनुमंडल क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके बाद यहां भी घरों में पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा। अधिकारियों ने योजना के निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें