फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में युवक की हत्या से हड़कंप, केस वापस नहीं लेने पर अपराधियों ने मारी गोली; विरोध में एनएच जाम

Sun, 04 Jan 2026 10:09 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ बाढ़

सार

Patna Crime News: आक्रोशित परिजनों ने घटना के विरोध में हाईवे को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। लोगों का कहना है कि पुलिस अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। पुलिस ने लोगों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के जलगोविंद गांव में केस वापस लेने की धमकी के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने युवक के पेट में तीन गोलियां दाग दीं। गंभीर हालत में उसे बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जलगोविंद गांव निवासी 40 वर्षीय धर्मवीर पासवान के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि धर्मवीर पर पिछले कई दिनों से एक पुराने विवाद को लेकर स्थानीय मुखिया पति और उसके समर्थकों द्वारा केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। लगातार मिल रही धमकियों से वह मानसिक रूप से परेशान था।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार शनिवार रात कुछ दबंग लोग धर्मवीर के पास पहुंचे और एक बार फिर केस वापस लेने की धमकी दी। धर्मवीर ने सुबह इस पर बात करने की बात कही, जिससे गुस्साए अपराधियों ने मौके पर ही उसके पेट में तीन गोलियां मार दीं। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। गांव के लोग आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे पीएमसीएच रेफर किया गया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान देर रात धर्मवीर की मौत हो गई।

इधर, रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद करीब तीन घंटे तक शव वाहन उपलब्ध नहीं होने से शव अस्पताल परिसर में पड़ा रहा। इससे आक्रोशित परिजनों ने शव को एनएच-31 पर रखकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने में जुट गई। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। परिजन इस हत्या के लिए गांव के ही कुछ दबंग लोगों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन

Bihar : अब स्कूल बस बनेगा हाईटेक, प्रबंधन और वाहन मालिकों को मिले निर्देश; नहीं मानने पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन


शव को गांव भेजने की व्यवस्था की गई

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। इधर, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें