फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna: फुलवारी शरीफ स्थित ट्रांसफार्मर रिपेयर वर्कशॉप में आग, कई में हुआ ब्लास्ट, 50 से ज्यादा हुए ध्वस्त

Wed, 07 Jun 2023 09:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

फुलवारी शरीफ स्थित ट्रांसफार्मर रिपेयर वर्कशॉप में शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान जता रहे अधिकारी। अग्निशमन दस्ते की चार गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर रिपेयर वर्कशॉप में आग - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के फुलवारी शरीफ स्थित बिजली कार्यालय के ठीक बगल में ट्रांसफार्मर रिपेयर वर्कशॉप में बुधवार की शाम अचानक लग गई। देखते ही देखते आग की लपट ने वहां रखे गए दर्जनों ट्रांसफार्मर को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में 50 से अधिक ट्रांसफार्मर नष्ट हो गए। कई ट्रांसफार्मर ब्लास्ट भी हुए। हालांकि अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर ब्लास्ट की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
सूचना पर मौके पर पहुंची चार से अधिक अग्निशमन दस्ते ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम फुलवारी शरीफ बिजली कार्यालय के ठीक बगल में स्थित ट्रांसफार्मर रिपेयर वर्कशॉप में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना और अग्निशमन दस्ते की गाड़ी ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच वर्कशॉप में रखे गए दर्जनों ट्रांसफार्मर जलकर नष्ट हो गए। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूरा आकलन करने के बाद ही यह कह पाना संभव होगा कि कितने ट्रांसफार्मर के नुकसान हुआ है।
विज्ञापन




प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने की सूचना के बाद वे अपने कार्यालय कक्ष से निकले और उन्होंने इसकी सूचना अग्निशमन दस्ते को दी। सूचना पाकर अग्निशमन दस्ते की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इसे लेकर घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें