फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार शरीफ डीआरसीसी में लगी भीषण आग, सर्वर रूम के उपकरण-रिकॉर्ड जलकर राख, पंजीकरण सेवाओं पर संकट

Tue, 09 Sep 2025 10:54 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार शरीफ

सार

नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) में सोमवार-मंगलवार की रात भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग सर्वर रूम से फैल गई और कई महंगे उपकरण व अभिलेख जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
बिहार शरीफ के जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में भीषण आग, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार शरीफ स्थित जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। आग सर्वर रूम से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरी तरह फैल गई। इस हादसे में महंगे उपकरण और कई महत्वपूर्ण अभिलेख जलकर राख हो गए।

सूत्रों के अनुसार, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना के दौरान सर्वर रूम में लगे एसी सिलेंडर के फटने की तेज आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात गार्ड जाग गए और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। पहले कर्मियों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ने पर दमकल विभाग को खबर दी गई।

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। डीआरसीसी की सहायक प्रबंधक रश्मि ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट ही आग की वजह लग रही है। सर्वर रूम में कई महंगे उपकरण नष्ट हो गए हैं, और नुकसान का आकलन जारी है।

विज्ञापन

पढ़ें: वैशाली में ऑनलाइन ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; थाने में शिकायत करने पर देते थे धमकी

दीपनगर थाना प्रभारी शशि कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी और फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर आग बुझाने में सफलता मिली। अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है, आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र पंजीकरण और संबंधित दस्तावेजों का महत्वपूर्ण केंद्र है। आग से न केवल उपकरण और रिकॉर्ड नष्ट हुए हैं, बल्कि डेटा के नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे पंजीकरण कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें