फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गुप्ताधाम जा रहे पिता-पुत्री की बाइक नहर में गिरी, तेज बहाव में दोनों लापता; मचा कोहराम

Sun, 09 Aug 2026 09:26 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar News: रोहतास के संझौली थाना क्षेत्र में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गुप्ताधाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए जा रहे पिता-पुत्री की बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। तेज बहाव में दोनों बह गए। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। सावन की दूसरी सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए कैमूर पहाड़ी स्थित गुप्ताधाम जा रहे पिता-पुत्री की बाइक नहर में जा गिरी। नहर के तेज बहाव में दोनों बह गए और लापता हो गए। घटना संझौली थाना क्षेत्र के रामपुर लख के पास तिलई मोड़ की बताई जा रही है।

विज्ञापन


तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हुई बाइक और नहर में जा गिरी
जानकारी के अनुसार, तिलई गांव निवासी रामप्रकाश राम अपनी पुत्री सलोनी कुमारी के साथ बाइक से गुप्ताधाम जा रहे थे। इसी दौरान तिलई मोड़ के पास तीखे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बाइक समेत नहर में जा गिरे। नहर का बहाव तेज होने के कारण पिता-पुत्री कुछ ही देर में पानी में लापता हो गए।

बताया गया कि रामप्रकाश राम असम राइफल्स में कार्यरत हैं और इन दिनों छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे। इसी दौरान वह अपनी बेटी के साथ गुप्ताधाम दर्शन के लिए निकले थे।
विज्ञापन


हादसे की खबर मिलते ही मौके पर जुटी भीड़
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने संझौली थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से पिता-पुत्री की तलाश शुरू की गई। नहर में पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण राहत और तलाशी अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। गोताखोर लगातार दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: खुद को IAS और अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट बताता था युवक, फर्जी ID-शराब समेत गिरफ्तार
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम, SDRF को भी दी गई सूचना
हादसे के बाद रामप्रकाश राम के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल स्थानीय गोताखोरों की मदद से पिता-पुत्री की तलाश जारी है। घटना की जानकारी SDRF टीम को भी दे दी गई है। टीम के पहुंचने के बाद तलाशी अभियान को और तेज किए जाने की उम्मीद है। फिलहाल दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें