प्रदर्शन में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ का राजधानी पटना में अपनी कई मांगों को लेकर बिहार गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय से लेकर पटना समाहरणालय तक प्रदर्शन किया गया। वहीं, पांच सदस्य टीम दंडाधिकारी के द्वारा जिलाधिकारी से मिलने के लिए ले जाया गया।
दरअसल, बिहार गृह रक्षा वाहिनी के कर्मियों के द्वारा बिहार के 40 पुलिस जिला में अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया है। इसमें साफ तौर से इन लोगों ने कहा है कि समान काम का समान वेतन, महंगाई भत्ता जैसे 21 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया जा रहा है।
वहीं, इन लोगों का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली के द्वारा भी राज्य के गृह रक्षों को कर्तव्य बात महंगाई भत्ता के साथ ही पुलिस को मिलने वाली अन्य सुविधा अलग अभिलंब दी जाए। वहीं वर्तमान में 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता अन्य कर्मचारियों को दिया जाता है। वहीं, गृह रक्षों को वर्षों से लगातार कर्तव्य पर रहने के कारण मानवीय विचार करते हुए माह में पांच दिन छुट्टी प्रदान की जाए। साथ ही महिला गिरी रक्षों को दो दिन का विशेष अवकाश एवं मातृत्व अवकाश भी दिया जाए।
बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष सुदेश्वर प्रसाद ने बताया है कि सोमवार को प्रदर्शन किया गया है। अगर सरकार नहीं सुनती है तो 27 जनवरी को राज्य के सभी जिला अधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, 28 जनवरी को जिला कार्यालय से रैली प्रदर्शन एवं थाली पीटते हुए जिला के मुख्य मार्ग होते हुए जिलाधिकारी के समक्ष थाली पीटते हुए सरकार की दोहरी नीति का विरोध किया जाएगा। वहीं, 29 जनवरी को संध्या 5:30 बजे जिला गिरी रक्षा वाहिनी के द्वारा सरकार द्वारा गृह रक्षों के साथ सौतेला व्यवहार के विरोध में जिला कार्यालय से प्रारंभ कर जिला के मुख्य मार्ग होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक शांतिपूर्ण वातावरण में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।