फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: EOU की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्ट इंजीनियर विनोद राय का घर सील, पत्नी समेत परिजन फरार

Thu, 11 Sep 2025 01:53 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/समस्तीपुर

सार

पटना में ग्रामीण कार्य विभाग के भ्रष्ट इंजीनियर विनोद कुमार राय के आवास पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उनकी पत्नी समेत परिजन फरार हो गए।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना से बड़ी खबर सामने आई है। ग्रामीण कार्य विभाग के भ्रष्ट इंजीनियर विनोद कुमार राय के ठिकाने पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने गुरुवार को छापेमारी की। जैसे ही टीम उनके पटना स्थित घर पहुंची, इंजीनियर की पत्नी समेत परिजन घर छोड़कर फरार हो गए। अधिकारियों को घंटों इंतजार करना पड़ा लेकिन कोई सदस्य नहीं मिला।
विज्ञापन


पढ़ें: प्रदेश के 22 जिलों से फैलेगी पपीता की मिठास! किसानों की आय बढ़ाने को नीतीश सरकार की नई पहल
विज्ञापन


EOU ने कार्रवाई करते हुए विनोद कुमार राय के घर को सील कर दिया है। अब अदालत से वारंट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इंजीनियर की पत्नी भी भ्रष्टाचार के एक मामले में नामजद आरोपी हैं और टीम उनकी गिरफ्तारी भी चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें