फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भोजपुर में डीआईजी ने सिपाहियों के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण, अनुशासन और जनसेवा पर जताया जोर

Sat, 13 Dec 2025 05:25 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

भोजपुर जिले के नवीन पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में सिपाहियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शाहाबाद क्षेत्र पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) सत्य प्रकाश ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सिपाहियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का डीआईजी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के नवीन पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे सिपाहियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण शाहाबाद क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) सत्य प्रकाश ने किया। इस अवसर पर भोजपुर पुलिस अधीक्षक सहित कई वरीय पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। डीआईजी के आगमन पर प्रशिक्षण केंद्र में अनुशासन और व्यवस्था के विशेष प्रयास दिखाई दिए।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी सत्य प्रकाश ने प्रशिक्षण की समग्र व्यवस्था, प्रशिक्षु सिपाहियों के अनुशासन, परेड अभ्यास और अन्य प्रशिक्षण गतिविधियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कंपनियों के प्रशिक्षु सिपाहियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, जिन प्रशिक्षुओं के प्रदर्शन में सुधार की आवश्यकता थी, उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने नवगठित तीन विभागों की जिम्मेदारी बांटी, जानिए किसके हिस्से में क्या आया?
विज्ञापन


डीआईजी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण काल पुलिस सेवा की नींव होता है। उन्होंने सिपाहियों को अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ प्रशिक्षण लेने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर व्यावहारिक प्रशिक्षण से ही पुलिसकर्मी आम जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से समझ सकते हैं और उनका समाधान कर सकते हैं। डीआईजी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें