फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Elections 2025 : एक साथ नजर आए तेज प्रताप और रवि किशन, बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज

Fri, 07 Nov 2025 08:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Elections : एयरपोर्ट की एक तस्वीर ने राजनीतिक सियासत में सरगर्मी तेज कर दी है। तस्वीर में तेज प्रताप यादव और रवि किशन एक साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे। पत्रकारों के सवाल पर जो जवाब मिले वह राजनीतिक लोगों को असहज करने के लिए पर्याप्त है।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव और रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव और भाजपा सांसद रवि किशन शुक्रवार को पटना हवाई अड्डे पर एक साथ नजर आए, जिससे बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। दोनों के बीच मुस्कुराते हुए बातचीत हुई। उनकी सौहार्दपूर्ण बातचीत और एक साथ मौजूदगी ने उन अटकलों को हवा दे दी है कि तेज प्रताप यादव, जो लगातार भाजपा और आरएसएस के कट्टर आलोचक रहे थे, क्या वह किसी नए राजनीतिक समीकरण का संकेत दे रहे हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: खरगे ने चुनावी सभा में देरी का ठीकरा पीएम मादी पर फोड़ा, कहा- मुझे दो घंटे तक बैठाकर रखा

दरअसल गया में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे थे, जबकि रवि किशन पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में रैलियों को संबोधित कर रहे थे। चुनाव प्रचार करने के बाद तेज प्रताप यादव और रवि किशन हवाई अड्डे पर एक साथ उतरे थे। इसी बीच एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दोनों साथ हो गये। दोनों साथ आये इसलिए पत्रकारों ने पूछ लिया कि दोनों एक साथ आ रहे हैं, ऐसे में क्या कोई नया समीकरण बन रहा है? पत्रकारों के इस सवाल पर जवाब देते हुए तेज प्रताप यादव ने अपनी मुलाकात को  महज एक संयोग बताया। उन्होंने कहा कि बस मैं रवि किशन से पहली बार मिल रहा हूँ। बेशक, भगवान शिव की भक्ति के मामले में हम दोनों एकमत हैं। हम दोनों माथे पर टीका लगाते हैं।
विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें-Bihar: राजद के बागी विधायक के समर्थन में तेज प्रताप ने की चुनावी सभा, कहा- पार्टी में पूंजीपतियों का बोलबाला
विज्ञापन


फिर पत्रकारों ने दूसरा पूछा कि क्या वह भाजपा के साथ जा सकते हैं? तो  कहा कि जो भी बेरोज़गारी दूर करेगा, मैं उसके साथ रहूँगा। इस बीच, जब यादव को कुछ वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मिल रही प्रशंसा के बारे में पूछा गया, तो रवि किशन ने बीच में आकर कहा कि यह उनका दिल है जो लोगों की प्रशंसा अर्जित कर रहा है। रवि किशन ने, तेज प्रताप यादव के भाजपा में शामिल होने की संभावना की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ भी हो सकता है। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोलेनाथ के सभी भक्तों के लिए दरवाजे खुले रखे हैं, जो निस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित हैं और किसी निजी एजेंडे के कारण राजनीति में नहीं हैं।

हालांकि, भाजपा नेता उस समय असहज हो गए जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे के साथ अन्याय हुआ है। तेज प्रताप यादव को अपनी अलग हुई पत्नी के अलावा किसी और के साथ संबंध में होने की बात स्वीकार करने के बाद पार्टी से निकाल दिया गया था। मीडिया की भीड़ से जल्दी से आगे निकलते हुए उन्होंने जवाब दिया कि अब, मुझसे ऐसे सवाल मत पूछिए। यह चुनाव का समय है। फिर भी, निश्चिंत रहिए कि बिहार के लोग सही और गलत में अंतर करने के लिए पर्याप्त समझदार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें