फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: समोसे के झगड़े ने लिया खौफनाक रूप, बुजुर्ग किसान की धारदार हथियार से हत्या

Wed, 22 Oct 2025 09:28 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

भोजपुर के कौलोडिहरी गांव में रविवार की सुबह एक मामूली विवाद के दौरान 65 वर्षीय चंद्रमा यादव पर धारदार हथियार से हमला हुआ। गंभीर रूप से घायल चंद्रमा यादव को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के कौलोडिहरी गांव में रविवार की सुबह एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। महज एक समोसे को लेकर हुए झगड़े में 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान कौलोडिहरी गांव निवासी स्वर्गीय सगलु यादव के पुत्र चंद्रमा यादव (65 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक रविवार की सुबह गांव में किसी बात को लेकर समोसे को लेकर झगड़ा हुआ। यह झगड़ा धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि हमलावर ने धारदार हथियार से चंद्रमा यादव पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।

घायल चंद्रमा यादव को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। वहां सोमवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar Election: ‘माउंटेन मैन’ के बेटे ने कहा- राहुल गांधी ने आश्वासन के बावजूद नहीं मिला कांग्रेस का टिकट
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस वारदात के बाद गांव और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं परिजनों ने सोमवार को आरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपित की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें