फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : आज चांद दिखा तो कल ईद, नमाज़, रोज़ा और फितरा के साथ पूरी होंगी इबादतें

Thu, 19 Mar 2026 08:19 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : पवित्र रमज़ान माह अब अंतिम समय चल रहा है, बस चांद के  दिखने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अब महीने के अंत में ईद का त्योहार इबादतों की कबूलियत की उम्मीद के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन
ईद की मुबारकबाद - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवित्र रमज़ान माह अपने अंतिम पड़ाव पर है और देशभर में ईद-उल-फितर को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मुस्लिम भाईयों के आज 29 वा रोजा है। इसको लेकर आज शाम चांद के दीदार का इंतजार किया जा रहा है। यदि चांद नजर आता है तो कल ईद का त्योहार पूरे अकीदत और उल्लास के साथ मनाया जाएगा, अन्यथा एक दिन बाद ईद होगी।यानी 30 रोजा पूरी होने के बाद ईद होगी।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-http://Bihar News : हिंदू नववर्ष की हुई शुरुआत, चैती छठ की हुई शुरुआत; बन रहे विशेष संयोग
रमज़ान के पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सख्ती के साथ रोज़े रखे, पांच वक्त की नमाज़ अदा की और इबादत में खुद को मशगूल रखा। सुबह से शाम तक भूखे-प्यासे रहकर रोज़ा रखने के साथ-साथ कुरआन की तिलावत, तरावीह की नमाज़ और दुआओं का सिलसिला चलता रहा। अब महीने के अंत में ईद का त्योहार इन सभी इबादतों की कबूलियत की उम्मीद के साथ मनाया जाता है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: नीतीश ने सीएम पद पर खेल दिया दांव? पिछली बार नहीं मानी थी भाजपा ने बात; किस नाम को लेकर क्या चल रहा?
विज्ञापन


चांद को लेकर क्या है हुकम
पूरे रमजान के इस पाक मुकद्दस महीने में दुआओं का सिलसिला भी खूब चला, अपने मुल्क और अपने सभी इंसानों को सेहत ,रोजी और अमन चैन कायम हो और अपना मुल्क तरक्की की बुलंदियों को छुए जैसी दुआएं पूरी महीने जारी रही। खुदा के बारगाह पेश की गई। इस्लामी परंपरा के अनुसार, पैगंबर मुहम्मद ने फरमाया है कि चांद देखकर रोज़ा रखो और चांद देखकर ही ईद मनाओ, और अगर चांद दिखाई न दे तो तीस रोज़े पूरे करो।”
(हदीस – सहीह बुखारी, सहीह मुस्लिम)
यह खबर भी पढ़ें-LPG Crisis: बिहार पुलिस ने गड़बड़ी करने वाले 21 जमाखोरों को पकड़ा, किस जिले से सबसे ज्यादा सिलिंडर जब्त?

ईद के चांद से पहले फितरा जकात हर हाल में बांटने का नियम
इसी आधार पर आज चांद देखे जाने के बाद ही ईद का अंतिम फैसला किया जाएगा।ईद से पहले हर सक्षम मुसलमान पर ज़कात-उल-फितर अदा करना जरूरी माना गया है। फितरा गरीबों और जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाता है, ताकि वे भी ईद की खुशियों में बराबरी से शामिल हो सकें। मस्जिदों और सामाजिक संगठनों के माध्यम से फितरा वितरण का कार्य तेज हो गया है। ताकि जरूरत मंद भी अपना ईद अछे से मना सकें।
विज्ञापन


ईद के दिन होगी नमाज के साथ शुरुआत
ईद के दिन सुबह विशेष नमाज़ (ईद की नमाज़) अदा की जाती है, जिसके लिए लोग ईदगाह और मस्जिदों में बड़ी संख्या में जुटते हैं। नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी जाती है। घरों में सेवइयां और तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं, वहीं बच्चे नए कपड़े पहनकर त्योहार की खुशी को और बढ़ाते हैं।शहर के बाजारों में भी ईद की रौनक साफ दिखाई दे रही है। कपड़े, जूते, इत्र और मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। देर रात तक खरीदारी का दौर जारी है।

चांद देखने का इंतजार और प्रशासन अलर्ट
अब सबकी निगाहें आज शाम आसमान पर टिकी हैं। चांद के दीदार के साथ ही ईद की खुशियां दस्तक देंगी और पूरा माहौल “ईद मुबारक” की गूंज से सराबोर हो जाएगा।इसलिए आज इफ्तार के वक्त पहले चांद देखा जाएगा अगर चांद नजर आगया तो रोजा खोला जा सकता है। और तब कल पूरे देश मे मानेगा ईद । प्रशासन की ओर से भी त्योहार को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष योजना लागू की गई है।

इमरोज, संवाददाता, सिवान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें