बिहार में पूरे घूमधाम से दशहरा मनाया जा रहा है। इसको लेकर यातायात के कई रूट में बदलाव किये गये हैं। कई मार्गों पर वाहनों को पूर्ण रूप से बंद कर देने का आदेश जारी किया गया है। यह बदलाव 29 सितंबर को शाम के 3 बजे से 02 अक्टूबर को समय-10:00 बजे रात्रि तक किये गये हैं, जिसमें एम्बुलेंस / आपातकालीन वाहन / शव वाहन /पासबारक वाहन को इससे अलग रखा गया है।
सगुना मोड़ की ओर से पटना हवाई अड्डा सगुना मोड़ (पश्चिम) से हवाई अड्डा जाने वाले छोटी वाहन बेली रोड में रूकनपुरा, राजाबाजार ओवरब्रीज के नीचे जगदेव पथ से बी०एम०पी० होते हुए जाएंगी। सगुना मोड़ की ओर से हड़ताली चौक सगुना मोड़ से पूरब हड़ताली मोड़ / आयकर गोलंबर की ओर जाने वाली छोटी वाहन सगुना मोड़ से रूकनपुरा से राजाबाजार फ्लाईओवर उपर से जा सकते हैं। सगुना मोड़ की ओर से दीघा / राजीवनगर/पाटलिपुत्रा सगुना मोड़ से बेली रोड होते हुए दीघा/पाटलीपुत्रा /राजीवनगर आदि जाने वाले छोटी वाहन आशियाना मोड़ से बायें आशियाना दीघा रोड होते हुए जा सकते है।
राजीवनगर/दीघा से हड़ताली चौक जाने वाले छोटी वाहन आशियाना-दीघा रोड से राजीवनगर नाला के सटे रोड से केशरीनगर होते हुए राजीवनगर आरओबी नीचे (अटल पथ) से अटल पथ होते हुए जा सकते हैं। इसके अलावे आशियाना दीघा रोड से रामनगरी मोड़ से फ्रेंड्स कॉलोनी रोड से ए०जी० कॉलोनी रोड से आई०जी०आई०एम०एस० के बगल से जे०डी० पुमेन्स कॉलेज होते हुए बेली रोड से पूरब हड़ताली की ओर जा सकते हैं। राजीवनगर/दीघा से सगुना मोड़ जाने वाली छोटी वाहन आशियाना दीघा रोड में पासपोर्ट ऑफिस से मौर्या पथ से अम्बेदकर पथ से बेली रोड होते हुए जा सकते हैं।
डुमरा टी०ओ०पी० से सगुना मोड़ बेली रोड में छोटी वाहन डुमरा टीओपी तक जायेंगी, वहां से बायें हवाई अड्डा से बीआईटी होते हुए फुलवारीशरीफ / जगदेव पथ होते हुए जा सकती है। डुमरा टीओपी से राजीवगनर / दीघा बेली रोड में आशियाना नगर/एजी कॉलोनी/समनपुरा जाने वाले छोटी वाहन बेली रोड में पीलर नं0-91 से दाहिने यू-टर्न लेकर जे०डी० वुमेन्स कॉलेज के बगल से आईजीआईएमएस के बगल से एजी कॉलोनी रोड से आशियाना दीघा रोड होते हुए जा सकते हैं। हड़ताली चौक की ओर से सगुना मोड हड़ताली चौक से पश्चिम सगुना मोड़ की ओर जाने वाली सभी वाहन हड़ताली चौक से सीधे राजवंशीनगर से चिड़ियाखाना से बेली रोड फ्लाईओवरब्रीज उपर से जा सकते हैं।
इस रूट से नहीं गुजरेंगे वाहन
जीपीओ गोलम्बर उपर / नीचे से सभी व्यावसायिक वाहनों का परिचालन बुद्धमार्ग (उत्तर) की ओर नहीं होगा। ये वाहन जी०पी०ओ० गोलम्बर से पश्चिम आर० ब्लॉक चौराहा की ओर जा सकेंगी। डाकबंगला चौराहा भट्टाचार्या चौराहा, पटना जंक्शन एवं स्वामीनंदन तिराहा की ओर से डाकबंगला की तरफ सभी वाहनों का परिचालन नहीं होगा। डाकबंगला चौराहा से कोतवाली तक इस मार्ग पर दोनों फ्लैंकों में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में वाहनों का परिचालन नहीं होगा। पटना जंक्शन से गांधी मैदान जाने वाले छोटी वाहन गोरियाटोली चौक से एक्जीविशन रोड होते हुए जा सकेगी एवं इसी मार्ग से पुनः वापसी होगा।
अशोक राजपथ एवं उससे जुड़े मार्ग की मातायात व्यवस्था
कारगिल चौक से गाँधी चौक तक परिचालन दोनों तरफ से होगा। गांधी चौक से गायघाट तक (वन-वे) इस मार्ग में छोटी चाहन केवल पश्चिम से पूरब की ओर जायेगी। पूरब से पश्चिम की ओर आने वाली छोटी वाहन गायघाट चौराहा से दक्षिण बिस्कोमान गोलम्बर, कुम्हरार से पुरानी बाईपास होते हुए गंतव्य की ओर जा सकते हैं अथवा जेपी गंगा पथ से गांधी मैदान / दीघा की और जा सकते है। गायघाट से चौक मोड़ पटना सिटी तक (वन-वे) इस मार्ग में पश्चिम से पूरब की ओर जाने वाले छोटी वाहनों के लिए एक तरफा यातायात व्यवरथा रहेगी। पूरब से पश्चिम की ओर आने वाले छोटी वाहन चौक शिकारपुर नाला, गुलजारबाग, तुलसी मंडी से पुरानी बाईपास होते हुए गंतव्य की ओर जा सकती है। चौक मोड़ से दीदारगंज तक केवल पश्चिम से पूरब की ओर छोटी वाहन जा सकती है। दीदारगंज से पश्चिम अशोकराज पथ में सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। ये वाहन दीदारगंज से न्यूबाईपास से टॉल प्लाजा होते हुए गंतव्य की ओर जा सकती है।
पश्चिम दरवाजा पश्चिम दरवाजा से अशोक राजपथ में पूरब से पश्चिम वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। यहां से सभी वाहन नबाव बहादुर रोड से गुलजारबाग स्टेशन रोड से अगमकुआँ पलाईओवर होते हुए गंतव्य की ओर जा सकते हैं। पूरब दरवाजा से अशोक राजपथ में पूरब से पश्चिम वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। पूरब दरवाजा से सभी वाहन मोर्चा रोड से सुदर्शन पथ से चौक शिकारपुर आरओबी होते हुए गंतव्य की ओर जा सकती है।
पटना सिटी चौक पटना सिटी चौक से अशोक राजपथ में पूरब से पश्चिम की ओर वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। पटना सिटी चौक से नई सड़क (गुरू गोविन्द सिंह पथ) से सुदर्शन पथ से गुलजारबाग सटेशन रोड से अगमकुआं आर०ओ०बी० होते हुए गंतव्य की ओर जा सकते हैं। अशोक राजपथ से राजेन्द्रनगर /पटना जंक्शन अशोक राजपथ से राजेन्द्रनगर/पटना जंक्शन की ओर जाने वाली छोटी केवल छोटे वाहन ऑटो /ई-रिक्शा/मोटरसाईकिल आदि अशोक राजपथ से गाधी चौक से सैदपुर रोड से मोइनुलहक स्टेडियम होते हुए जा सकते हैं।
खजांची रोड इस पथ में वाहनों का प्रवेश केवल दक्षिण से उत्तर की ओर होगा। मखनियांकुओं मखनियांकुओं रोड दक्षिण से अशोक राजपथ में वाहनों का परिचालन वर्जित होगा। पटना सिटी चौक से अशोक राजपथ में पूरब से पश्चिम की और वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। पटना सिटी चौक से नई सड़क (गुरू गोविन्द सिंह पथ) से सुदर्शन पथ से गुलजारबाग सटेशन रोड से अगमकुआं आरओबी होते हुए गंतव्य की ओर जा सकते हैं।
अशोक राजपथ से राजेन्द्रनगर / पटना जंक्शन की और जाने वाली छोटी केवल छोटे वाहन (ऑटो /ई-रिक्शा/मोटरसाईकिल आदि) अशोक राजपथ से गांधी चौक से सैदपुर रोड से मोइनुलहक स्टेडियम होते हुए जा सकती है। खजांची रोड इस पथ में वाहनों का प्रवेश केवल दक्षिण से उत्तर की ओर होगा।
मखनियाकुओं रोड दक्षिण से अशोक राजपथ में वाहनों का परिचालन वर्जित होगा। अशोक राजपथ से मखनियाकुओं रोड होते हुए बारीपथ से पूरब सैदपुर मोड़ से सैदपुर रोड से मोइनुलहक स्टेडियम से धनुष सेतु होते हुए जा सकती है। गोविन्द मित्रा रोड इस मार्ग में दोनों तरफ से यातायात पूर्णतः बंद रहेगा। सब्जीबाग रोड में दोनों ओर से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बाकरगंज से मस्खनियांकुओं रोड (बारीपथ) बारीपथ में बाकरगंज मोड़ से मखनियांकुओं रोड की और वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। नाला रोड हिन्दी साहित्य सम्मेलन से ठाकुरबाड़ी मोड़ की तरफ किसी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। दिनकर गोलम्बर से मछुआटोली चौक की ओर किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ये वाहन दिनकर गोलंबर से वैशाली गोलंबर से सैदपुर रोड होते हुए बारीपथ में जा सकेंगे।