फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पागल सियार : दर्जनों लोगों को बनाया शिकार, भीड़ ने भी उतार लिया गुस्सा; बिहार में कहां ऐसा आतंक?

Sat, 19 Sep 2026 10:00 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

रोहतास के बिक्रमगंज शहर में शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक पागल सियार ने हमला कर दर्जनों लोगों को घायल कर दिया। सियार ने चर्चित व्यवसायी सतीश कुमार के चेहरे पर काटकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के बिक्रमगंज शहर में शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक पागल सियार ने जमकर आतंक मचाया। सियार ने शहर में कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का बिक्रमगंज अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद बिक्रमगंज एसडीएम दिलीप कुमार भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल लिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सभी घायलों को प्राथमिकता के आधार पर समुचित उपचार और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सियार के हमले में चर्चित व्यवसायी गंभीर घायल

जानकारी के अनुसार, बिक्रमगंज शहर के चर्चित व्यवसायी सतीश कुमार पर भी सियार ने हमला कर दिया। सियार ने उनके चेहरे पर काट लिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। सतीश कुमार को इलाज के लिए बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा सियार ने महिलाओं समेत कई अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया। घायल लोगों का बिक्रमगंज अनुमंडल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल

घटना की जानकारी मिलने के बाद बिक्रमगंज एसडीएम दिलीप कुमार अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल और अन्य स्थानों पर इलाज करा रहे सभी घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। एसडीएम ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी घायलों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार दिया जाए और उन्हें जरूरत के अनुसार आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

लोगों ने सियार को पीट-पीटकर मार डाला

सियार के लगातार हमले से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर और डंडों से सियार को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सियार के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

वन विभाग ने घटना के बाद लोगों से रात्रि के समय सुनसान इलाकों में जाने से बचने की अपील की है। विभाग ने कहा कि अगर किसी आक्रामक जंगली जानवर को देखा जाए तो उसके पास जाने या उसे छेड़ने के बजाय उससे दूरी बनाए रखें और तत्काल स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें