फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: परीक्षा प्रवेश पत्र आया तो परीक्षार्थी ने पकड़ लिया सिर! एडमिट कार्ड पर कुत्ते की तस्वीर देख मचा हंगामा

Wed, 11 Mar 2026 06:52 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : सरकारी नौकरी की परीक्षा के लिए परीक्षार्थी को जब प्रवेश पत्र मिला गोवा तस्वीर देख सकपका गया। एडमिट कार्ड में सारा विवरण उसका, फोटो कुत्ते का है।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह कुत्ते की फोटो छप गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में कुछ आवास प्रमाण पत्र पर जानवरों की तस्वीर छपने के कारण राज्य सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। अब सरकारी भर्ती प्रक्रिया की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। जिला एवं सत्र न्यायालय में चपरासी पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर उसकी तस्वीर की जगह कुत्ते की तस्वीर छप गई। अब यह पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि अभ्यर्थी की परीक्षा आगमी 15 मार्च को ही होने वाली है। लेकिन, अब तक उसके आवेदन पत्र में सुधार नहीं हुआ है। 

विज्ञापन

कुत्ते की तस्वीर देखकर दंग रह गया

बताया जा रहा है कि रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल के धावा गांव निवासी रितेश कुमार ने वर्ष 2022 में जिला एवं सत्र न्यायालयों में चपरासी पद पर निकली भर्ती के लिए आवेदन किया था। इस साल जब प्रारंभिक परीक्षा तिथि घोषित हुई तो रितेश काफी खुश हो गया। लेकिन, जैसे ही उसने प्रवेश पत्र डाउनलोड किया तो वह दंग रह गया। उसने चार से पांच बार प्रवेश पत्र डाउनलोड किया। लेकिन, बार बार प्रवेश पत्र कुत्ते की ही तस्वीर निकल रही थी। इससे वह काफी निराश हो गया। रितेश कुमार ने बताया कि ऐसा कैसे हो गया? यह उसकी समझ में नहीं आ रहा है। जबकि, आवेदन के समय उन्होंने सही तरीके से अपनी फोटो अपलोड की थी। इसके बावजूद कुत्ते की तस्वीर छप गई। 

Bihar News: जदयू दफ्तर पहुंच गए निशांत कुमार, नेताओं से मीटिंग की; कार्यकर्ताओं ने घेरा और लगाने लगे यह नारे

शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई 

रितेश का कहना है कि उसने परीक्षा बोर्ड में इस मामले कि शिकायत भी की है लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। आलम यह है कि वह दर-दर भटकने को मजबूर है। परीक्षा केंद्र में उसे प्रवेश करने भी नहीं दिया जाएगा। रितेश और उसके परिजनों ने मांग की है कि समय रहते इस त्रुटि को सुधारा जाए, ताकि परीक्षा के दिन उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें