फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: परीक्षा ड्यूटी से नदारद अधिकारी से मांगा गया स्पष्टीकरण, डीएम ने रोका वेतन; पहले ही दिन लापरवाही

Mon, 02 Feb 2026 07:40 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के पहले दिन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कड़ा एक्शन लिया। लापरवाह अधिकारी का एक दिन का वेतन स्थगित करते हुए 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करती डीएम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा के पहले ही दिन लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की है। परीक्षा ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए अधिकारी का एक दिन का वेतन स्थगित कर दिया गया है और उनसे 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

ड्यूटी से रहे गायब, मोबाइल भी मिला बंद
बताया गया है कि 2 फरवरी से 13 फरवरी तक चलने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन के लिए विशेष दलों का गठन किया गया है। इसी क्रम में बीपीआईयू, कोचस के प्रखंड परियोजना प्रबंधक विनय कुमार बैठा को प्रश्नपत्र वितरण सह उत्तर पुस्तिका संग्रह दल में प्रतिनियुक्त किया गया था। लेकिन परीक्षा के पहले दिन ही वे अपने निर्धारित स्थल पर अनुपस्थित पाए गए। जांच के दौरान उनका मोबाइल फोन भी बंद मिला।

डीएम ने 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी उदिता सिंह ने विनय कुमार बैठा से 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। डीएम ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम, 1981 की कंडिका-09 के तहत उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर भीषण जाम, 10 किमी तक थमे पहिए; वाहन चालक व यात्री भूखे-प्यासे हो रहे बेहाल

एक दिन का वेतन स्थगित
जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण स्वीकार होने तक संबंधित अधिकारी का एक दिन का वेतन भी स्थगित कर दिया है। उन्होंने दो टूक कहा कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन में बाधा डालने वाले किसी भी कृत्य को जिला प्रशासन सख्ती से निपटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें