बिहार में कांग्रेस पार्टी एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। यह बदलाव पार्टी को बिहार में वापस अपनी खोई हुई जमीनी ताकत को वापस लेने की कोशिश है। इस बात की जानकारी कांग्रेस पार्टी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने रिलीज जारी करते हुए दी है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: क्या है TOD टैरिफ, जिसके कारण बिहार में बिजली दरें बढ़ने पर हंगामा? पढ़े, क्या लागू हो रहा रेट
कांग्रेस अध्यक्ष के सी वेणु गोपाल का कहना है कि यह नियुक्तियाँ संगठन सृजन अभियान के तहत की जाएगी, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर पार्टी को और अधिक सक्रिय बनाना है। इसके तहत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों ने प्रत्येक जिले की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों और अन्य हितधारकों के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। अंतिम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, प्रत्येक पर्यवेक्षक और वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यक्तिगत चर्चा के बाद इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: सीएम नीतीश के साथ सम्राट को देखते लगे 'गो बैक' के नारे, पटना विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया हंगामा
जानिए किस जिले में किसको मिली जिम्मेदारी
अररिया में मोहम्मद मासूम रजा को जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद अरवल में मोहम्मद कैफ, औरंगाबाद में आनंद शंकर सिंह, बांका में जीतेन्द्र सिंह, बेगूसराय में शिवप्रकाश गरीबदास, भागलपुर में प्रवीण सिंह कुशवाहा, भोजपुर में श्रीधर तिवारी,बक्सर में पंकज कुमार उपाध्याय,दरभंगा के ग्रामीण क्षेत्र के लिए मिथिलेश चौधरी जबकि शहरी क्षेत्र के लिए डॉ जमाल हसन को जिम्मेदारी दे गई है।
इन जिलों में किसको मिली जिम्मेदारी?
वहीं शेरघाटी बोध गया के लिए संतोष कुमार,गया के लिए रजनीश कुमार, गोपालगंज के लिए ओमप्रकाश गर्ग, जहानाबाद के लिए प्रो. संजीव कुमार, जमुई के लिए धर्मेन्द्र कुमार गौतम, कैमूर के लिए राधेश्याम कुशवाहा, खगड़िया के लिए चंदन यादव, किशनगंज के लिए शाहाबुल अख्तर,लखीसराय के लिए अमरेश कुमार अनिश, कटिहार के ग्रामीण क्षेत्र के लिए सुनील यादव और शहरी क्षेत्र के लिए संजय सिंह अमला टोला को कांग्रेस ने नई जिम्मेदारी दी है।
पूरी सूची देखने के लिए यहां करें
क्लिक।