फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मिशनरी स्कूल का घिनौना सच आया सामने, धर्मांतरण और दुष्कर्म का खुलासा; कार्रवाई के लिए लिखा पत्र

Mon, 15 Sep 2025 01:50 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas News : इंद्रपुरी के एक मिशनरी स्कूल का चौंकाने वाला सच सामने आया है। शिक्षा की आड़ में जहां गरीब बच्चों का धर्मांतरण कराया जा रहा था, वहीं आवासीय परिसर में किशोरियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है। बाल कल्याण समिति की जांच के बाद यह मामला पूरे जिले में सनसनी का कारण बन गया है।
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति ने की जांच, अधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के इंद्रपुरी स्थित एक मिशनरी स्कूल इन दिनों गंभीर आरोपों के कारण सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि यहां शिक्षा की आड़ में धर्मांतरण कराया जाता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ एक धर्म विशेष की मान्यताओं को अपनाने के लिए मजबूर किया जाता है। इतना ही नहीं, स्कूल के आवासीय परिसर में रहने वाली किशोरियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला बाल कल्याण समिति ने केंद्रीय गृह सचिव, डीएम सहित कई अधिकारियों को पत्र लिखकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जांच में बड़ा खुलासा

जिला बाल कल्याण समिति ने हाल ही में इंद्रपुरी के जेम्स इंग्लिश स्कूल का दौरा किया। जांच के दौरान पाया गया कि स्कूल परिसर में संचालित सिलाई-बुनाई केंद्र में गरीब बच्चों को पैसों का लालच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। इस पर समिति ने उच्च स्तरीय जांच की सिफारिश की है।

दुष्कर्म का मामला भी सामने आया

विज्ञापन

जांच के दौरान एक किशोरी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज होने पर समिति की टीम स्कूल पहुंची। वहां एक किशोरी को रोता हुआ देखकर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और बाद में समिति के पास लाया गया। महिला सदस्य से बातचीत में किशोरी ने खुलासा किया कि उसके साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया है। समिति ने तत्काल मेडिकल जांच कराई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पीड़िता को कैमूर स्थित बालिका गृह भेज दिया गया। बाल कल्याण समिति ने पूरे मामले की विस्तृत जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: पीएम मोदी ने सीमांचल के किसानों को दी बड़ी सौगात, पूर्णिया में मखाना बोर्ड की स्थापना का किया एलान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, रेलवे ट्रैक पर मिली दो सगी बहनों की लाश; दोनों बैंक में करती थीं नौकरी

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें