फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भाजपा के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे सम्राट, गैरमौजूदगी ने बढ़ाई अटकलें, सियासी गलियारों में गरमाई चर्चा

Sat, 11 Apr 2026 06:05 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: पटना में भाजपा प्रदेश कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती मनाई गई, जिसमें कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए, लेकिन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बन गई। हालांकि विजय सिन्हा और पार्टी नेताओं ने किसी भी तरह की नाराजगी से इनकार करते हुए इसे सामान्य अनुपस्थिति बताया।
विज्ञापन
क्रार्यक्रम में मौजूद अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले का 199वां जयंती समारोह भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मनाया गया। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, मंत्री दिलीप जायसवाल, मंत्री रामकृपाल यादव, संजीव चौरसिया सहित कई अन्य नेता शामिल हुए। कार्यक्रम की मुख्य चर्चा यह रही कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसमें मौजूद नहीं रहे, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे सम्राट 
दरअसल, भाजपा के प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में महात्मा ज्योतिबा फुले का 199वां जयंती समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी शामिल होना था, लेकिन वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि मुख्यमंत्री के रेस से बाहर रहने के कारण वे नाराज हैं, और इसी वजह से उन्होंने कार्यक्रम से दूरी बनाई है।

दो उपमुख्यमंत्रियों में से एक की मौजूदगी ही पर्याप्त
हालांकि, जब इस मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा से सवाल किया गया, तो उन्होंने किसी भी तरह की नाराजगी से इनकार किया। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है और दो उपमुख्यमंत्रियों में से एक की मौजूदगी ही पर्याप्त है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एक परीक्षा के लिए तीन एडमिट कार्ड, यूनिवर्सिटी की चूक से हजारों छात्रों का पेपर गायब
विज्ञापन


भाजपा ने दी सफाई
वहीं, इस मामले पर मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने भी स्पष्ट किया कि इसमें कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश नहीं आ सके। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे, इसका यह मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि वे भी नाराज हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें