फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष पर जानलेवा फायरिंग, बाल-बाल बची जान, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

Sun, 07 Dec 2025 02:40 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

शिवगंज में बिहिया जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा पर फायरिंग की गई है। कुशवाहा अपने सहयोगियों के साथ घर से बाहर निकलें थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
भोजपुर में जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष पर जानलेवा फायरिंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भोजपुर जिले में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की है। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज में बिहिया जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा पर मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना उस वक्त हुई जब मनोज कुशवाहा अपने दो सहयोगियों के साथ घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक पहुंचे और बिना कुछ कहे उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली मनोज कुशवाहा के पैर को छूते हुए निकल गई। गनीमत रही कि गोली किसी शरीर के किसी अंदरूनी हिस्से में नहीं लगी, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर कुछ ही देर में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

ये भी पढ़ें- Bihar News: डिप्टी सीएम बोले- बिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट का होगा गठन; जानिए किस जिले में कितने बन रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर रही है।
 

भोजपुर में जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष पर जानलेवा फायरिंग

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें