फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: नवादा में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बाजार में फैली दहशत; 14 घंटे बाद भी पोस्टमॉर्टम नहीं

Sun, 07 Dec 2025 02:20 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

न कानून का डर है खाकी है। नवादा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बीते दिन बीच सड़क पर एक युवक की हत्या कर दी गई। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस अलग-अलग एंगलों से मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा जिले में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। नगर थाना क्षेत्र के गोनावां मजार के पास 26 वर्षीय प्रशांत कुमार की बीच बाजार लोहे की रॉड और चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और दुकानदार अपनी दुकानें खुली छोड़कर जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


लोहे की रॉड और चाकू से हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रशांत को कुछ लड़कों ने घेर लिया। पहले उसे हाथों से पीटा गया, फिर हमलावर लोहे की रॉड लेकर आ गए और चारों ओर से उस पर हमला करना शुरू कर दिया। प्रशांत भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हमलावरों की संख्या ज्यादा थी। इसी दौरान एक युवक ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

दोस्त की शादी में शामिल होने आया था मृतक
प्रशांत पटना में रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहा था। वह गुरुवार को अपने दोस्त की शादी में शामिल होने नवादा आया था। शादी के बाद दो दिन घर पर रुकने के बाद रविवार को पटना लौटने वाला था। लेकिन उससे पहले ही हत्या की वारदात हो गई। प्रशांत परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उसके पिता जयपुर में निजी नौकरी करते हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


गिरफ्तारी न होने पर पोस्टमॉर्टम रोक दिया परिवार ने
परिजनों का आरोप है कि उन्होंने हत्या में शामिल 7 लोगों के नाम पुलिस को दिए हैं, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसी वजह से प्रशांत की बॉडी का पोस्टमॉर्टम 14 घंटे बाद भी नहीं हो पाया है। प्रशांत की मां रंजना देवी ने साफ कहा है कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, पोस्टमॉर्टम नहीं कराया जाएगा।

पुलिस की बड़ी टीम मौके पर, CCTV खंगाला जा रहा
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, डीएसपी और नगर थाना प्रभारी सहित 50 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और कई स्थानों पर छापेमारी भी की जा रही है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्त में नहीं आया है।

ये भी पढ़ें- Bihar: सीएम ने किया पटना डेयरी प्रोजेक्ट का निरीक्षण, दुग्ध समितियों और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश
विज्ञापन


तीन एंगल पर जांच लव अफेयर, दुश्मनी, पुरानी रंजिश
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या के कारणों की जांच तीन एंगल से की जा रही है। लव अफेयर, व्यक्तिगत दुश्मनी और पुरानी रंजिश। इसके लिए प्रशांत के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें