फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: टेंपो और बोलेरो में भीषण टक्कर, छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की मौत; पत्नी समेत छः घायल

Sat, 22 Aug 2026 08:47 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

रोहतास के तिलौथू में शनिवार को टेंपो और बोलेरो की भीषण टक्कर में छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। हादसे में जवान की पत्नी, दो बच्चों समेत छह अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासाराम। रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत निमियाडीह गांव के समीप शनिवार दोपहर सड़क दुर्घटना में एक सीआरपीएफ जवान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में सीआरपीएफ जवान की पत्नी समेत टेंपो सवार छह अन्य लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान काराकाट थाना क्षेत्र के डिहरा गांव निवासी भिखारी ठाकुर के करीब 40 वर्षीय पुत्र कंचन ठाकुर के रूप में हुई है।

तुतला भवानी धाम से लौटने के दौरान हादसा

बताया जाता है कि छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान शनिवार सुबह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ तिलौथू स्थित मां तुतला भवानी धाम में दर्शन-पूजन के लिए गए थे। दर्शन-पूजन के बाद दोपहर में वे परिवार के साथ वापस लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में जवान की पत्नी, छह वर्षीय पुत्र और चार वर्षीय पुत्री समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी का फिलहाल इलाज चल रहा है।

टेंपो और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत

हादसे के संबंध में बताया जाता है कि तिलौथू से सासाराम की ओर आ रहा टेंपो निमियाडीह गांव के टेढ़का मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो से जोरदार तरीके से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो हवा में उछलने के बाद सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में गंगा का रौद्र रूप! रातोंरात डेढ़ फीट बढ़ा जलस्तर, सैकड़ों एकड़ फसल डूबी; फसलों पर संकट

स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से टेंपो सवार सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने घायल सीआरपीएफ जवान कंचन ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें