फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दानापुर विधायक रीतलाल यादव के मुंशी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 08 Sep 2025 02:12 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दानापुर

सार

पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र के उसरी मोड़ पर सोमवार सुबह अपराधियों ने दानापुर विधायक रीतलाल यादव के मुंशी उपेंद्र कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दानापुर विधायक रीतलाल यादव के मुंशी को अपराधियों ने मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दानापुर के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव के करीबी और मुंशी उपेंद्र कुमार को सोमवार सुबह अपराधियों ने गोली मार दी। यह घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के उसरी मोड़ के पास करीब 10:30 बजे हुई। गोलीबारी में उपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

पुलिस के अनुसार उपेंद्र कुमार, पिता सतेंद्र सिंह, मूल रूप से दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ के रहने वाले हैं। सुबह वे अपने गांव की ओर जा रहे थे तभी घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें दो गोलियां लगीं-एक गर्दन में और दूसरी पीठ पर।

घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का लग रहा है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन

 

पढे़ं: : रामगढ़ में बेखौफ अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप से लाखों की लूट, मैनेजर घायल; एक पिस्टल मौके पर छूटा

विज्ञापन


गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं, घायल उपेंद्र ने पुलिस को बयान में कहा कि वे हमलावरों को पहले से पहचानते हैं। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें