फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: थाना के पास दिनदहाड़े छात्र पर बाइक सवार अपराधी ने फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 04 Sep 2025 02:41 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के मनेर थाना के सामने दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधी ने छात्र राहुल कुमार पर गोली चलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्र को सीने में गोली लगी है और उसकी स्थिति नाजुक है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के मनेर थाना के सामने दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधी ने छात्र राहुल कुमार (रामपुर तोफिर, हुलासी टोला निवासी) पर फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्र को सीने में गोली लगी है और उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घायल छात्र को तत्काल इलाज के लिए थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने पटना अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अपराधी को एक पुलिसकर्मी ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन भीड़ और भागदौड़ के बीच वह पुलिस से हाथ छुड़ाकर भाग गया। इस दौरान एक अन्य युवक ने अपराधी का पीछा किया, लेकिन अपराधी ने पिस्टल दिखाकर डराया और भाग निकला।

घटना की जानकारी मिलते ही पश्चिमी पटना सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है, जिससे पुलिस ने अपराधी की पहचान कर ली है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जदयू को मिल सकती हैं 100 सीटें; अपने कोटे से बाकी सहयोगियों को सीट देगी भाजपा 
विज्ञापन


सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि गोली मारने वाला और गोली लगने वाला युवक घटना से पहले आपस में बातचीत कर रहे थे। घटनास्थल से एक गोली का खोखा बरामद किया गया है और एफएसएल टीम जांच के लिए मौके पर भेजी जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गोली चलाने वाला युवक मनेर-गोरैया क्षेत्र का निवासी है। घटना के बाद मनेर थाना के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें