फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Bihar: बर्थडे पार्टी में लड़की से छेड़खानी के बाद युवक की गोली मारकर हत्या, चार लोग पुलिस हिरासत में

Sat, 04 Jan 2025 01:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

बिहार के कैमूर जिले में बर्थडे पार्टी के दौरान लड़की से छेड़खानी करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर से बड़ी खबर है, जहां बर्थडे पार्टी में लड़की से छेड़खानी करना एक युवक को भारी पड़ गया। दो गुटों के बीच मारपीट के बाद गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखा बरामद किया और चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के फक्राबाद गांव की है। मृतक युवक की पहचान चांद थाना क्षेत्र के बड़हरिया गांव निवासी निजामुद्दीन अंसारी का पुत्र नौशाद अंसारी बताया जाता है।

विज्ञापन


वहीं, इस मामले पर जानकारी देते हुए भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने बताया कि शनिवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के फक्राबाद गांव के समीप रात करीब दो से तीन बजे एक युवक की गोली मार कर हत्या करने की सूचना मिली थी। उसके बाद पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्तों को चिन्हित कर लिया गया है। अब तक के अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि अभियुक्त और मृतक पक्ष के सभी सदस्य आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े हैं। पूर्व में साथ में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं और जेल भी जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि फक्राबाद में सभी एक अभियुक्त की जन्मदिन पार्टी में एकत्रित हुए थे। जहां लड़की छेड़ने को लेकर आपस में विवाद हुआ था। वहीं, पार्टी खत्म होने के उपरांत घर लौटने के क्रम में दोनों पक्षों में फक्राबाद में पुनः विवाद हुआ, जिसमे गोली लगने से नौशाद अंसारी पिता निजामुद्दीन अंसारी की मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है एवं घटना स्थल से दो खोखा बरामद किया गया है। इसके साथ ही अब तक चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।
विज्ञापन


भभुआ डीएसपी शिवशंकर ने बताया, इसको लेकर घटना स्थल पर खुद जाकर जांच किए। कैमूर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं FSL टीम के द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें