राजधानी पटना में नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर घर मलिक को हथियार के बल पर बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। मामले को लेकर पीड़ित सूर्यकांत रवि ने बताया कि इस घटना को अपराधियों ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी देर रात दो बजे पूरा परिवार को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया है।
मामले को लेकर पीड़ित सूर्यकांत रवि ने बताया कि गुरुवार रात मैं और मेरी पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ सो रहे थे। तभी करीब दो बजे मेरे घर में पांच की संख्या में रहे नकाबपोश बदमाश घुस गए और सभी परिवार वाले सदस्यों को एक चौकी पर बैठाकर बंधक बना लिया। शोर मचाने पर जान से मारने का धमकी देने लगे और हमें हाथियार दिखाकर अलमारी खोलने को कहा। उसके बाद अपराधियों ने अलमीरा में रखे मकान का प्लास्टर करने के लिए पच्चास हजार रुपये, सोने का चेन, एक मंगलसूत्र, एक झुमका, एक जोड़ी पायल और एक जितिया बदमाशों ने बंदूक के बल पर लूट लिया और फरार हो गए। इस घटना में अपराधियों ने पीड़ित का मोबाइल भी लेकर फरार हो गए, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
मामले को लेकर जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में फतुहा थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि एक मामला आया है, जिसे लेकर पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी खंगाला जा रहा है।