फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna News: दानापुर में MES ठेकेदार पंकज कुमार से बेरहमी से मारपीट, लाखों की लूट का आरोप

Thu, 26 Mar 2026 08:46 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: दानापुर में MES ठेकेदार के साथ दिनदहाड़े मारपीट और लाखों की लूट के आरोप ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पीड़ित ठेकेदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के दानापुर थाना क्षेत्र से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) के एक ठेकेदार के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना ने सनसनी फैला दी है। मारपीट की तस्वीरों से साफ है कि किस तरह पीड़ित की बेरहमी से पिटाई की गई, जिसकी गवाही उसका शरीर दे रहा है।

विज्ञापन


पीड़ित ने दूसरे ठेकेदार पर लगाया मारपीट का आरोप
पीड़ित पंकज कुमार, जो दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के निवासी हैं और MES में ठेकेदारी का काम करते हैं, ने दानापुर थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 25 मार्च 2026 की सुबह करीब 9 बजे, जब वह MES दानापुर कार्यालय में ठेका संबंधी कार्य से पहुंचे थे, तभी गेट पर पहले से मौजूद एक अन्य ठेकेदार राजू यादव और उसके साथ करीब 10 अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर पंकज कुमार को जबरन गेट से बाहर खींचा और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं, उन्हें जान से मारकर नाले में फेंकने की धमकी भी दी गई।

हमलावरों ने छीना एफडी पेपर
पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने उनके बैग से करीब 4 लाख 10 हजार रुपये नकद, साथ ही 2 लाख 23 हजार 250 रुपये का एफडी पेपर (FD नंबर 7233438, दिनांक 24/03/2026) छीन लिया। इसके अलावा आरोप है कि हमलावरों ने जबरन उनके लेटर पैड पर हस्ताक्षर करवाकर उसे भी अपने कब्जे में ले लिया और उनसे ठेका वापस लेने का दबाव बनाने लगे। पीड़ित ने यह भी दावा किया है कि पूरी घटना MES ऑफिस के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। उन्होंने आशंका जताई है कि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए आरोपी राजू यादव और उसके सहयोगी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दौसा में बैंक के अंदर ही ‘खेल’, आढ़तिये के खाते से 30 लाख गायब, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार
विज्ञापन


पुलिस में शिकायत दर्ज

मामले में दानापुर थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दानापुर थानाध्यक्ष से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दूसरे पक्ष की ओर से भी आवेदन दिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। इस घटना ने दानापुर में कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब दिनदहाड़े सरकारी संस्थान के बाहर इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें