फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metro News : 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से दौड़ी पटना मेट्रो, संरक्षा आयुक्त ने जांच में क्या-क्या बताया

Tue, 16 Sep 2025 06:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त ने आज पटना मेट्रो डिपो, रॉलिंग स्टॉक तथा प्रायोरिटी कॉरिडोर के तीन स्टेशनों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेट्रो की  शुरुआत होने से जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
पटना मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधान सभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले सरकार पटना मेट्रो का शुभारंभ करना चाहती है। इसको लेकर मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग ने आज पटना मेट्रो डिपो, रॉलिंग स्टॉक तथा  प्रायोरिटी कॉरिडोर के तीन स्टेशनों का विस्तृत निरीक्षण किया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: विकास मित्रों का 10 लाख बीमा कराएगी नीतीश सरकार, कॉरपोरेट पैकेज का मिलेगा लाभ

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रॉलिंग स्टॉक, स्टेशन सुविधाओं एवं डिपो के प्रत्येक बिंदु की गहन समीक्षा की और सुरक्षा, संरक्षा व परिचालन मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके उपरांत एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अभय कुमार सिंह, आईएएस (सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग सह प्रबंध निदेशक, पीएमआरसीएल), अभिलाषा शर्मा, आईएएस (अपर प्रबंध निदेशक, पीएमआरसीएल सह संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग) सहित पीएमआरसीएल एवं डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: कांग्रेस ने बनाई प्रदेश चुनाव समिति; अखिलेश सिंह को जगह मिली? जानिए, लिस्ट में कौन-कौन हैं

निरीक्षण के दौरान मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग ने कई निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेट्रो की  शुरुआत होने से जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मेट्रो संचालन प्रारंभ करने के लिए सभी सुरक्षा व परिचालन प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन अनिवार्य है। उन्होंने आगे कहा कि परियोजना के प्रत्येक चरण – योजना, निर्माण, संचालन व अनुरक्षण – में सुरक्षा को सर्वोपरि रखा जाए। सभी हितधारकों के बीच संपूर्ण समन्वय सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान सुरक्षा, संचालन व अनुरक्षण से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।आज के निरीक्षण में रॉलिइंग स्टॉक को 40 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से चला कर सभी मनकों पर जांच की गई। पटना मेट्रो इस निरीक्षण के साथ जनता के लिए सुरक्षित, आधुनिक और विश्वसनीय परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


                                                   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें