फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीएम सम्राट चौधरी आवास से कार्यालय पैदल निकले; पेट्रो दर वृद्धि के बीच गाड़ी छोड़ने का कारण बताया

Fri, 15 May 2026 11:44 AM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : पेट्रोल डीजल के साथ सीएनजी की दरों में भारी वृद्धि की खबरों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को अपने आवास से कार्यालय की ओर पैदल निकले। गाड़ी के बगैर। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका फोटो डालकर कारण भी बताया।
विज्ञापन
पैदल चलते दिखे सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के बाद आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सुर्खियों में हैं। इसका कारण है उनका पैदल चलना है। वह मुख्यमंत्री आवास से अपने दफ्तर (सीएम सचिवालय) आज पैदल ही पहुंचे। सम्राट चौधरी ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लोकसेवक आवास से मुख्यमंत्री सचिवालय पैदल पहुंचा। सम्राट चौधरी का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, मुख्यमंत्री की तरह ही मंत्री दीपक प्रकाश भी पैदल ही अपने दफ्तर पहुंचे। वहीं शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ई रिक्शा से अपने दफ्तर पहुंचे। 

विज्ञापन


दो दिन पहले ही सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार वासियों से डीजल, पेट्रोल की बचत के लिए वाहनों के कम से कम उपयोग करने की अपील की थी। उन्होंने कुछ निर्णय भी लिए थे। सीएम ने कहा था कि मुख्यमंत्री कारकेड में वाहनों की संख्या कम अथवा न्यूनतम करने का निर्णय लिया है। सरकार मंत्री गण, निगम बोर्ड के माननीय अध्यक्ष गण एवं सदस्य गण, सभी पदाधिकारी गण एवं जनप्रतिनिधि गण से बिना अतिरिक्त वाहन के सार्वजनिक कार्यक्रमों में आने की अपील की गई है। राज्य की जनता से मेट्रो, बस, ऑटो अथवा अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट के प्रयोग पर जोर देने का आग्रह किया गया है। राज्य सरकार के सभी विभागों को सभी प्रकार के कॉन्फ्रेंस अथवा सरकारी बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

वर्क फ्रॉम होम की संस्कृति को बढ़ावा देने की सलाह भी दी
सीएम सम्राट चौधरी ने सरकारी तथा निजी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम की संस्कृति को बढ़ावा देने की सलाह दी गई है। सप्ताह में एक दिन सभी लोगों से 'नो व्हीकल डे' के आयोजन का आग्रह किया गया है। प्रधानमंत्री ने डीजल, पेट्रोल की बचत के लिए वाहनों के कम से कम उपयोग करने की अपील की है। इसे लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं। मुख्यमंत्री कारकेड में वाहनों की संख्या कम अथवा न्यूनतम करने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

Bihar News: पटना में कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, सीएनजी का क्या रेट है? लोगों में नाराजगी
विज्ञापन


एक दिन सभी लोगों से 'नो व्हीकल डे' के आयोजन की अपील
मंत्री गण, निगम बोर्ड के माननीय अध्यक्ष गण एवं सदस्य गण, सभी पदाधिकारी गण एवं जनप्रतिनिधि गण से बिना अतिरिक्त वाहन के सार्वजनिक कार्यक्रमों में आने की अपील की गई है। राज्य की जनता से मेट्रो, बस, ऑटो अथवा अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट के प्रयोग पर जोर देने का आग्रह किया गया है। राज्य सरकार के सभी विभागों को सभी प्रकार के कॉन्फ्रेंस अथवा सरकारी बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में संचालित होने वाले कैंटीन में पाम ऑयल के कम से कम प्रयोग का निर्देश दिया गया है। सीएम सम्राट चौधरी ने सरकारी तथा निजी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम की संस्कृति को बढ़ावा देने की सलाह दी गई है। सप्ताह में एक दिन सभी लोगों से 'नो व्हीकल डे' के आयोजन का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें