फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए सीएम, प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

Sun, 15 Feb 2026 07:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : आज पूरे बिहार में महाशिवरात्रि की धूम है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस पावन मौके पर आयोजित शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में शामिल हुए। शोभा यात्रा में निकली महादेव की टोली का भव्य आरती और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभिनंदन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज खाजपुरा पहुंचे, जहां वह महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती एवं उनकी सवारी नंदी की आरती कर पूरे बिहार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वहां पहुँचने के बाद श्री श्री महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा अभिनंदन समिति खाजपुरा पटना के लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन को भी अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर अभिनन्दन किया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: राजीव नगर-आनंदपुरी के लोगों की परेशानी जल्द होगी खत्म, सीएम नीतीश ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिया?

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने महादेव से मांगा आशीर्वाद 
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन इस दौरान खाजपुरा मंदिर भी गए और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर देश और बिहार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने अभिनंदन समिति के संयोजक सह दीघा के विधायक संजीव चौरसिया की तारीफ करते हुए कहा कि प्रति वर्ष समिति द्वारा यह आयोजन किया जाता है और प्रत्येक वर्ष इसका स्वरूप बढ़ता जा रहा है। इसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना सिटी गौरी शंकर मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना कर देवों के देव महादेव से आशीर्वाद मांगा। इस क्रम में उन्होंने देश की समृद्धि  की कामना की। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस आयोजन की तारीफ करते हुए निकाली गई झांकियों की प्रशंसा की। 
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-http://Shivratri 2026: शिवरात्रि पर सीएम के मंदिर आने से पहले जांच में क्या बताया? खाजपुरा शिव मंदिर आएंगे नितिन नवीन

विज्ञापन

आरती करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य। - फोटो : अमर उजाला
शोभा यात्रा में निकली भगवान भोलेनाथ की टोली का भव्य आरती और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिव मंदिर, खाजपुरा में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना भी की। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, विधान पार्षद  संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधायक संजीव चौरसिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें