खाजपुरा शिव मंदिर में भक्तों की है भीड़
खाजपुरा शिव मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ देखी जा रही है। यह लगभग 138वर्ष पुराना शिव मंदिर है। कहा जाता है कि यहां भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं, इसलिए इस मंदिर का बहुत अधिक महत्व है। श्री श्री महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा अभिनंदन समिति खाजपुरा पटना के सदस्य गणेश कुमार ने बताया कि आज 5:30 बजे से लगभग 30 झांकियां गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: नीतीश सरकार में 20 साल में कितने लोगों को सरकारी नौकरी दी, राजद ने क्या तर्क देकर झूठा कह दिया?
क्या और कैसी है तैयारी
श्री श्री महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा अभिनंदन समिति खाजपुरा पटना के सदस्य गणेश कुमार ने बताया कि समारोह स्थल पर 3 मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ गण्यमान लोग शामिल होंगे। पास के मंच पर भजन संध्या एवं संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं तीसरी वंश पर गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा।
अतिथियों के लिए बनाया गया मंच।
- फोटो : अमर उजाला
मंच पर कौन-कौन होंगे शामिल
श्री श्री महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा अभिनंदन समिति खाजपुरा पटना के सदस्य गणेश कुमार ने बताया कि इस शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विजय सिन्हा, बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, चिराग पासवान सहित बिहार सरकार के सभी अधिकारी, विधायक और मंत्री शामिल होंगे। इसको लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।