फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार ने कहा- विधायक मालिक समझने की भूल न करें, हम जनता के सेवक

Mon, 08 Feb 2021 04:51 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी , पटना।
विज्ञापन
नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा की इमारत के 100 साल पूरे होने पर इसके गौरवशाली इतिहास का उल्लेख किया।

विज्ञापन


उन्होंने सत्तारूढ़ दल के मंत्रियों व विधायकों से कहा कि वे खुद को मालिक समझने की भूल न करें क्योंकि लोकतंत्र में जनता मालिक है और हम उनके सेवक। सालभर चलने वाले समारोह का उद्घाटन करते हुए उन्होंने सदन में स्वस्थ चर्चा और बहस पर जोर दिया ताकि जनता की बेहतर तरीके से सेवा की जा सके। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि वह विधानसभा में लंबे सत्र के पक्षधर हैं, ताकि सभी सदस्यों को सवाल पूछने का पर्याप्त समय मिल सके।

उन्होंने कहा कि यह वह दिन है जब बिहार और ओडिशा प्रांतीय विधानसभा परिषद के पहले सत्र का तत्कालीन राज्यपाल लार्ड सत्येंद्र प्रसन्न सिन्हा ने उद्घाटन किया था। विधानसभा इमारत 1920 के अंत में बनकर तैयार हो गई थी और 7 फरवरी 1921 को उद्घाटन सत्र आयोजित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें